Let’s travel together.

गृहमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री की समीक्षा के बाद संयुक्त टीमों ने मेडिकलों में शुरू किया छापामार अभियान

0 45

सुरेंद्र जैन धरसीवां

प्रदेश के गृह मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री द्वारा समीक्षा बैठक के उपरांत सोमवार को अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने मेडिकलों पर छापामार अभियान चलाया।
मंत्रियों द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के परिपालन में नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में 02 दिसम्बर को औषधि विभाग एवं पुलिस विभाग की 50 अधिकारियों की 11 संयुक्त टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर्स में छापामार कार्यवाही की।
संयुक्त टीमों ने माना, खरोरा, बिरगांव, हीरापुर, संतोषी नगर, रायपुरा, कबीरनगर, टिकरापारा, अवंतिविहार, लाभांडी, शंकरनगर, गुढियारी, चंगोराभाटा आदि में संचालित कुल 30 मेडिकल स्टोर्स में नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर नियंत्रण हेतु छापामार कार्यवाही की गई।

छापामार कार्यवाही में टेस्ट परचेस किया गया। रायपुरा स्थित जय दुर्गा मेडिकल स्टोर्स में बिना प्रिस्किपशन के नारकोटिक्स दवाओं का विकय पाया गया जिसमें विभाग द्वारा कानूनी कार्यवाही की जा रही है तथा 04 दुकानों 1. दिनेश मेडिकल स्टोर्स, चंगोराभांटा 2. श्री मेडिकल स्टोर्स, खरोरा 3. गुजरात मेडिकल स्टोर्स, खरोरा एवं 4. जय दुर्गा मेडिकल स्टोर्स, रायपुरा में नारकोटिक्स दवाएं बरामद किया गया है जिनका क्रय विक्रय अभिलेख फर्म द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका एवं इन मेडिकल स्टोर्स के विरूद्ध औषधि से संबंधित प्रचलित कानूनों के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। अन्य दुकानों में औषधि नियमावली की अनियमित्ता पाई गई जिन्हे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया जायेगा। संतोषप्रद जबाव नहीं पाये जाने पर विभाग द्वारा औषधि नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

औषधि विभाग द्वारा नशीली दवाओं के विक्रय के संबंध में विगत 6 माह में रायपुर जिला के विभिन्न 52 औषधि प्रतिष्ठानों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया जिसमें से 33 मेडिकल दुकानों की अनुज्ञप्तिओं को निलंबित तथा 05 मेडिकल दुकानों के अनुज्ञप्तिओं को निरस्त किया गया है।

राज्य के समस्त जिलों के मेडिकल स्टोर्स में नशीली दवाओं के अवैध विक्रय में नियंत्रण हेतु आगामी समय में इसी प्रकार औषधि विभाग एवं रायपुर पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चरणबद्ध तरीकों से कार्यवाही की जावेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |     राजा कुंवरसिंह की रियासत कुंवरगढ़ में थे कभी 126 तालाब     |     महावीर जयंती पर तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा,फूल बरसा कर किया गया स्वागत     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की दूसरी बार बढ़ी तारीख, किसानों में चिंता     |     गुजरी शाम अचानक मौसम हुआ खराब तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी,बिजली गुल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811