मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नवम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में रायसेन जिले में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशन में शासकीय यूनानी औषालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें ग्रामीणों तथा विद्यार्थियों को आयुर्वेद के बारे में अवगत कराया गया। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि दीवानगंज, सेमरा, सहित अन्य ग्रामों में स्थित शासकीय यूनानी औषधालयों, में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जानकारी और आयुर्वेद उपचारों के बारे में बताया गया।साथ ही शासकीय आयुर्वेद औषधालय में बच्चों को औषधी पिलाई गई। साथ ही योग प्रशिक्षक द्वारा सूर्य नमस्कार, भ्रामरी, प्राणायाम आदि योगासन कराए गए।

यूनानी औषधालय दीवानगंज में एकता अखण्डता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई गई| एक पेड़ मां के नाम शासकीय प्राथमिक शाला में नवम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य मे औषधीय पौधे लगाए।