मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
धनतेरस का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है, और लोगों की धन की चाहत को देखते हुए हर साल दीवानगंज के बाजार सज धज कर तैयार रहते हैं। विशेषकर भवानी चौक दीवानगंज जैसे स्थानों पर धनतेरस के दो दिन पहले से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगती है। इस साल भी बर्तन और पीतल के सामान बेचने वाले दुकानदारों ने अपना स्टॉक भर लिया है और ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार थे।

दीवानगंज बाजार में, भवानी चौक के पास स्थित दुकानदार हरपाल धाकड़ और मंटू खंडेलवाल, महेश साहू का कहना है कि इस बार धनतेरस की तैयारियां पहले से अधिक जोश से की गई थी ग्राहकों के बजट का ध्यान रखते हुए हर तरह के पूजा सामान, जैसे दिया, फुल दानी, लोटा, और अन्य पीतल के बर्तन उपलब्ध थे पीतल के बर्तनों का मूल्य 700 रुपए प्रति किलो है। जबकि कांसे मूल एक हजार से 12 सौ रुपए किलो है। विभिन्न प्रकार के बर्तन के मूल्य भी अलग-अलग थे।
धनतेरस के दिन दीवानगंज के बाजार में हजारों लोग खरीदारी करने के लिए आते आए थे। भवानी चौक दीवानगंज के पास सबसे अधिक भीड़ होती है। दुकानदारों के अनुसार, इस दिन विशेष रूप से पूजा के बर्तनों जैसे लोटा, कलश, दिया, और घंटा की बिक्री होती है। यह त्योहार इन दुकानदारों के लिए साल की सबसे महत्वपूर्ण कमाई का अवसर होता है, जिससे उनका पूरे साल का कारोबार चलता है।
।