Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल बुधवार 18 सितम्बर 2024

0 39

मेष राशि – कार्यस्थल पर राजनीति बचें। सहकर्मी विश्वासघात कर सकता है। उच्च अधिकारी से बात करते समय नम्रता बनाकर रखें। व्यावसायिक लाभ का योग बन रहा है। पारिवारिक समारोह में प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान देने से आप कमजोर हो रहे हैं विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी।

वृष राशि –काम पर ध्यान दें। धन लाभ की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। जो लोग अभी तक अविवाहित हैं, उनके शादी की बात चलेगी।  सामाजिक कार्य करने वाली संस्था से जुड़ना लाभकारी रहेगा।

 मिथुन राशि  -रचनात्मकता से कार्यस्थल पर  नाम रोशन करेंगे।  आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, दैनिक आय भी बढ़ेगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। माता-पिता का सम्मान करें। दिन खुशमय रहेगा।  लोगों की मदद करने की  आदत आपका सम्मान बढ़ाएगी।

 कर्क राशि – कार्यस्थल सावधान रहें, करियर में बदलाव देखने को मिल सकता है। किसी व्यापार में धन लगाना भविष्य में लाभकारी रहेगा।परिवार के साथ समय बिताएं,समारोह में किसी के प्रति आकर्षित होंगे। उससे बात करने का प्रयास भी करेंगे। लवमेट को प्रपोज करने के लिए आज का दिन बेहतर है। अच्छा शारीरिक स्वास्थ्य आपको बाहरी गतिविधियों में भाग लेने में मदद करेगा।

 सिंह राशि –  व्यावसायिक सफलता पाने के लिए किसी जानकार व्यक्ति से सलाह प्राप्त करेंगे।  निवेश करते समय दिशा-निर्देश अवश्य पढ़ लें, नहीं तो धन निकासी के समय परेशानी हो सकती है।  धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। मर्यादित तरीके से परिवार के साथ पेश आयें, पत्नी और बच्चों पर ज्यादा गुस्सा ना करें।  आग से बचे जलने का अंदेशा है।

 कन्या राशि –जॉब परिवर्तन कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए  लोन  ले सकते हैं।परिवार के सदस्यों का समय पर सहयोग मन के अनुरूप परिणाम लाएगा। पत्नी के साथ समय बिताएं, रिश्ता और मजबूत होगा।  प्यार में आप धोखा पाएंगे, प्रेमी आपसे झूठ बोलकर आपका लाभ ले सकता है, जिससे आपको काफी आघात होगा। अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा।

तुला राशि –कार्यस्थल पर विशेष ध्यान देना होगा, नुकसान करना चाह रहा है। कई स्रोतों से धन आगमन के रास्ते बनेंगे। घर का माहौल भक्तिमय रहने वाला है। लवलाइफ में तनाव की स्थिति हो सकती है, सतर्क रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे वजन बढ़ रहा है,  व्यायाम या जिम करना चालू कर दें।

वृश्चिक राशि –शेयर मार्केट में किया गया निवेश आज काम रिटर्न देगा।  घर के सौंदर्यीकरण में व्यस्त होकर अपने खाली समय का सर्वोत्तम उपयोग करें, जिसकी परिवार के सदस्यों द्वारा बहुत सराहना की जाएगी।   दिया गया दान किसी की मदद करेगा और आपको पुण्य अर्जित होगा।

 धनु राशि – गुस्से पर ध्यान रखें, तुरन्त रिएक्ट ना करें खासकर कार्यक्षेत्र पर ज्यादा ध्यान देना है। धन लाभ का योग बन रहे हैं, सावधानी से निवेश करें।  परिवार में शांति और खुशियों का माहौल रहेगा। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें,  समझदारी भरे व्यवहार से बड़ा लाभ कमाने में सफल रहेंगे।  सकारात्मक दृष्टिकोण फिट और दुरुस्त रखेगा, जिम जाते रहें।

 मकर राशि – कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। विदेश यात्रा की चाह रखने वालों को आज कामना पूर्ण होगी। व्यापार में  नया निवेश करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। घरेलू जीवन में  भ्रमित करने वाले क्षणों का सामना करना पड़ेगा।ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। विद्यार्थियों को मोबाइल   हितकर नहीं है, पढ़ाई से मन भटक सकता है।

 कुम्भ राशि – वित्तीय बाधाएं आपको कम बजट पर काम करने के लिए मजबूर कर सकती है।  घर में कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।  खाने-पीने में सावधानी बरतें, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। मानसिक परेशानी से निजात पाने के लिए मेडिटेशन करें।

 मीन राशि – कार्यक्षेत्र में  कार्यशैली पर भरोसा रखना होगा।  धन संकट रहेगा। जरुरत पड़ने पर धन की कमी महसूस होगी। परिवार में सामंजस्य बनाए रखने की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। अविवाहित लोगों की शादी की बात चलेगी। पूरे परिवार के साथ शाम को कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।  ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रम कल्याण एवं कौशल उन्नयन केंद्र सतलापुर में मनाई गई विश्वकर्मा भगवान पूजन     |     शिक्षा मंत्री द्वारा दिए अतिथि शिक्षकों के बयान पर अतिथि शिक्षकों ने जाताया आक्रोश,मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली,ट्रेक्टर पर सवार होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट,ज्ञापन सोपा     |     सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले शासकीय कर्मचारी को तहसीलदार ने थमाया नोटिस,एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया     |     श्रुति धर्मेद्र जैन को वर्ष 2023 के प्राचार्य शंकर लक्ष्मण गोखले रजत पदक से किया सम्मानित     |     चर्चित बाबूलाल हत्या कांड में दामाद को मिली आजीवन कारावास की सजा     |     श्रीमती ममता शुक्ला की स्मृति में निःशुल्क त्वचा(स्किन) रोग जांच शिविर कल     |     प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शारदा प्रसाद वने पिछड़ावर्ग उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811