Let’s travel together.
nagar parisad bareli

क्या है सूर्य के उत्तरायण होने का महत्व, इसे क्यों कहते हैं देवताओं का दिन?

0 450

हिंदू धर्म में उत्तरायण पर्व का विशेष महत्व होता है। सूर्यदेव के उत्तरायण होने पर पवित्र नदियों में स्नान, ध्यान और दान किया जाता है। मान्यता है इस दिन किया गया दान और गंगा स्नान से कई गुना फल की प्राप्ति होती है।

आगे जानिए सूर्य के उत्तरायण (Uttarayan 2022) का महत्व…

सूर्य का उत्तरायण और दक्षिणायन
सूर्य के सालभर में दो बदलावों को उत्तरायण और दक्षिणायन कहा जाता है। सूर्यदेव 6 महीने के लिए उत्तरायण रहते हैं और बाकी के 6 महीनों में दक्षिणायन। हिंदू पंचांग की काल गणना के आधार पर जब सूर्य मकर राशि से मिथुन राशि की यात्रा करते हैं तब इस अंतराल को उत्तरायण कहा जाता है। इसके बाद जब सूर्य कर्क राशि धनु राशि की यात्रा पर निकलते हैं तब इस समय को दक्षिणायन कहते हैं। इस तरह से सूर्य एक वर्ष में 6-6 महीने के लिए उत्तरायण और दक्षिणायन रहते हैं।

शास्त्रों में उत्तरायण का महत्व
– मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। कहा जाता है कि सूर्य के इस बदलाव से व्यक्ति की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। इसके अलावा इस दिन से रात छोटी और दिन बड़ा होने लगता है। सूर्य के इस परिवर्तन यानी कि मकर संक्रांति के दिन को अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ना भी कहते हैं।
– उत्तरायण के काल को देवताओं का दिन कहा जाता है। मकर संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण होने पर खरमास खत्म हो जाता है और शुभ कार्य दोबारा से आरंभ हो जाते हैं, इसीलिए इस दौरान नए कार्य, गृह प्रवेश , यज्ञ, व्रत – अनुष्ठान, विवाह, मुंडन जैसे कार्य करना शुभ माना जाता है।
– गीता में बताया गया है कि उत्तरायण काल में शरीर का त्याग करने पर मोक्ष की प्राप्ति ही होती है जबकि दक्षिणायन में शरीर का त्याग करने पर दोबारा से जन्म लेना पड़ता है। सूर्य के उत्तरायण के इसी महत्व के कारण ही भीष्म पितामह ने अपना प्राण तब तक नहीं त्यागे, जब तक मकर संक्रांति अर्थात सूर्य की उत्तरायण स्थिति नहीं आ गई।
– उत्तरायण काल को देवताओं का दिन और दक्षिणायन को देवताओं की रात्रि माना गया है। सूर्य के उत्तरायण होने पर पवित्र नदियों में स्नान और दान करने का महत्व काफी बढ़ जाता है। उत्तरायण पर गंगा स्नान के बाद सूर्यदेव अर्घ्य अर्पित करना और सूर्यदेव से जुड़े मंत्रों का करना काफी शुभफलदायक होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811