Let’s travel together.
nagar parisad bareli

पिछोर का किला पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

0 69

– मध्यकाल में यहाँ से आगरा से दक्षिण भारत का रास्ता गुजरता था, इसलिए महत्वपूर्ण था पिछोर का किला

– किले के बाहर कई मंदिर हैं, जो आस्था का केंद्र

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिला मुख्यालय से 76 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पिछोर कभी चंपा नगरी कहलाता था यहां के पहाड़ पर


किला स्थापित किया गया था। राज्य शासन ने पिछोर के किले के क्षेत्र में एक संग्रहालय भी बनाया है। इस संग्रहालय की स्थापना वर्ष 1977 में की गई थी।

शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील पूर्वोत्तर 76 किमी, झांसी से दक्षिण पश्चिम में 64 किमी एवं करैरा के दक्षिण में 42 किमी दूर स्थित है। मध्यकाल में यहाँ से आगरा से दक्षिण भारत का रास्ता गुजरता था। इस रास्ते की निगरानी के लिए पिछोर को महत्वपूर्ण मानते हुए ओरक्षा नरेश ने इसे जागीर मुकाम कायम कर गढ़ी नुमा छोटा सा किला स्थापित कर दिया था।यहाँ का किला पिछोर बस्ती के पश्चिम दिशा में पहाड़ी पर स्थित है। किला पहाड़ी के पश्चिम भाग में मोती सागर तालाब निर्मित है। किला आयताकार है। शिखर पर निर्मित किला प्राँगण एवं महल के कुछ नीचे 25-30 फुट ऊँचा परकोटा है।किले का मुख्य दरवाजा पूरब में परकोटे की मध्य के गुर्ज से सटकर निर्मित है। दूसरा दरवाजा उत्तराभिमुखी है जो तालाब के बांध की ओर खुलता है। किले के उत्तरी भाग में राजमहल आदि तथा दक्षिण में सैनिकों, कामदार,कर्मचारियों के कक्ष भग्नावस्था में है।किले तालाब बाबड़ी आदि पेयजल आपूर्ति के लिए बनी हुई है।

किले के बाहर कई मंदिर हैं-

किले के बाहर उत्तर में तालाब के बांध पर नरसिंह मंदिर, रसिक बिहारी , रणछोड़ तथा हनुमान मंदिर आदि बने है। ये मंदिर 16 वी सदी के है तथा इन पर ओरछा के मंदिर वास्तु का प्रभाव है।1675 ईस्वी में इस क्षेत्र पर बुंदेला शासक राजवीर वृषभदेव सिंह का राज्य था। वर्तमान किले के उत्तरी पश्चिमी भाग का निर्माण भी राजवीर बुंदेला ने कराया था। बुंदेलों का इस क्षेत्र पर लंबे समय तक शासन रहा, बाद में जाट राजाओं ने इस क्षेत्र पर अधिकार कर लिया।

16-17वीं शताब्दी में एक गढ़ी का निर्माण कराया

जाट राजाओं ने पिछोर में भी 16-17वीं शताब्दी में एक गढ़ी का निर्माण कराया । उक्त गढ़ी में ही पिछोर संग्रहालय स्थापित है। संग्रहालय में आसपास के क्षेत्र से एकत्रित प्रतिमाओं को संग्रहित कर प्रदर्शित किया गया है। इन प्रतिमाओं में जैन धर्म एवं सूर्य प्रतिमाएं शामिल हैं। संग्रहालय में दरबार हॉल एवं प्रांगण में प्रतिमाओं को प्रदर्शित किया गया है। यहां 90 से अधिक प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। जाट राजाओं ने यहां अनेक किले व गढ़ियों का निर्माण कराया था। पिछोर के किले में भी जाटों ने महल एवं बावड़ी का निर्माण कराया, जिसका उपयोग वर्ष 1847 तक किया जाता रहा।1852 ईस्वी में यह क्षेत्र सिंधिया सरदार दिनकर राव के प्रभाव में था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811