Let’s travel together.
nagar parisad bareli

गाय पालने पर सरकार देगी बोनस, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

0 70

तारकेश्वर शर्मा

भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने कपिला गोशाला के संवर्धन कार्यक्रम में लोगों से अपने घरों में गाय पालने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि गाय, हम सबकी माता है। एक गोमाता, 10 पुत्रों पर भारी है। अगर गाय माता नहीं होती तो गोपाल न होते। सभी अपने घरों में गाय पालें, सरकार दूध खरीदेगी, बोनस देगी।

विदेशी गाय की फोटो लगाने पर बोले- देसी का लागाओ
सीएम ने कार्यक्रम स्थल पर विदेशी गाय के फोटो लगाने पर कलेक्टर से कहा कि आगे से देसी गाय का ही फोटो लगाएं। जर्सी, होस्टन-फोस्टन अपने किस काम की? अपनी देसी गोमाता की बात ही अलग है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गोपाल (भगवान कृष्ण) के साथ गाय माता का जुड़ना मूक प्राणी और प्रकृति से प्रेम का परिचायक है।

सरकार को गायों की चिंता
हमारी सरकार गाय को असहाय नहीं मरने देगी। सरकार ने गायों की चिंता पाली है। संतों के मार्गदर्शन में गायों की बेहतर देखभाल की जाएगी। पहले गायों के लिए खिड़क बनाई जाती थी। खिड़क यानी जेल, जहां सड़क से पकड़कर गायों को बंद कर दिया जाता था। सरकारी व्यवस्था में मन का भाव निष्ठुरता में परिवर्तित हो जाता है, क्योंकि प्रवृत्ति दंड देने की होती है। मूक प्राणी को क्या पता कौन-सी सड़क, कौन-सी गली।

गोशाला में अब सारे काम मशीनों से
कपिला गोशाला में पशु आहार देने से साफ-सफाई तक का काम अब मशीनों से होगा। यहां में अव्यवस्था को सुव्यवस्था में बदलते देख रहा। कार्यक्रम को गायों के संवरक्षण-संवर्धन के लिए प्रदेश में उम्दा काम कर रहे संत अच्युतानंद महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने भी संबोधित किया। मंचीय कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने गायों को चारा खिलाया। एक बछड़े को गोद में लेकर दुलार किया।

पीपल का पौधा रोप एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने कपिला गोशाला परिसर में बने तालाब किनारे पीपल का एक पौधा रोपकर जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जिले में इस वर्षाकाल में साढ़े पांच लाख पौधे सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से अभियान अंतर्गत रोपे जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811