सुरेंद्र जैन धरसींवा
शासन ओर प्रशासन ही नही अपितु हर आम और खास नागरिक भी यही चाहता है कि अधिक से अधिक पौधरोपण हो ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो समय पर अधिक से अधिक बारिस हो गर्मियों में भीषण गर्मी और बढ़ते प्रदूषण से लोगो को राहत मिले लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि यही हरे भरे पौधे आपको जेल की सलाखों के पीछे भी भेज सकते हैं ।

जी हां सुनने में अटपटा जरूर लगेगा कि हरे भरे पौधे भला किसी को जेल कैसे भेज सकते हैं लेकिन सत्य यही है जब कोई हरे भरे पौधे गांजे के लगाएगा तो यही होगा और ऐंसा ही हुआ धरसींवा के सुनील पांडे के साथ 3 हरे भरे पौधों ने उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया क्योकि उन्होंने आम अमरूद आदि के पौधे नहीं लगाए थे बल्कि गांजा के पौधे लगाए थे
मुखबिर की सूचना पर धरसींवा पुलिस ने देवरी निवासी सुनील पांडे की बाड़ी में दबिश दी तो वहां गांजा के पौधे उगाए गए थे पुलिस ने तीन गांजा के पौधों के साथ आरोपी सुनील पांडे को नाकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया है ।