Let’s travel together.
nagar parisad bareli

आधा घंटे तक मूसलाधार फिर आधा घंटे रिमझिम हुई बारिश से आई ठंडक,लोगों ने ली राहत के सांस

0 72

 

सही निकली मौसम विभाग की भविष्यवाणी क्षेत्र में मानसून सक्रिय सही समय पर हो रही बारिश

सी एल गौर  रायसेन

क्षेत्र में मानसून के सक्रिय होने के बाद मंगलवार की शाम 4:00 बजे के लगभग आधे घंटे तक जमकर मूसलाधार बारिश हुई इसके बाद आधे घंटे तक रिमझिम बारिश क्षेत्र में होती रही इस प्रकार से एक घंटे की बारिश में शहर बारिश से सराबोर हो गया नालियां और मोहल्लों की गलियां पानी से वह पड़ी, अचानक हुई तेज मूसलाधार बारिश के कारण पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों ने काफी हद तक राहत की सांस ली है। वहीं दूसरी ओर खेतों में खरीफ की धान फसल की तैयारी कर रहे किसानों को भी मानसून के शुरुआत में दौड़ में हुई बारिश से काफी हद तक फायदा पहुंचा है क्षेत्र में बारिश होते हुए देखकर अन्नदाता किसानों एवं आम नागरिकों के भी चेहरे खिल उठे। इधर मौसम विभाग द्वारा भी 18 जून से क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी संबंधी जानकारी दी गई थी जो कि समय पर भविष्यवाणी मौसम विभाग की सही निकली आगामी दिनों में भी क्षेत्र में बारिश होने की उम्मीद बताई जा रही है वैसे भी देखा जाए तो और मध्य क्षेत्र में मानसून सक्रिय हो गया है आसमान में भी पानी भरे बादल चारों तरफ छाए हुए दिखाई दे रहे हैं जिससे ऐसा प्रतीत होने लगा है कि अब बारिश का दौरा शुरू हो चुका है। मंगलवार को हुई बारिश से शहर की सड़कों और खाली प्लाटों में भी कुछ देर के लिए पानी भर गया वहीं पशु पक्षी जीव जानवर से लेकर पेड़ पौधों को भी मानसूनी भारत से काफी हद तक फायदा पहुंचा है लोगों को भी भीषण गर्मी से कुछ ठंडक मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811