Let’s travel together.
nagar parisad bareli

बिलखिरिया थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक SDM-SDOP को सड़क किनारे घायल मिले,डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया

0 547

बिलखिरिया थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक SDM-SDOP को सड़क किनारे घायल मिले,डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया
-अज्ञात वाहन ने मारी थी टककर
-जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया
-प्रधान आरक्षक श्रवण कुमार राय रायसेन के निवासी थे

रायसेन।बिलखिरिया थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक SDM-SDOP को सड़क किनारे घायल मिले थे।जिन्हे SDM मुकेश कुमार और एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित गया।प्रधान आरक्षक श्रवण कुमार राय रायसेन इस अबंतिका कालोनी के निवासी थे।

बिलखारिया थाने में प्रदस्थ प्रधान आरक्षक रविवार रात करीब 11 भोपाल रोड खरवाई पर एसडीओपी प्रतिभा शर्मा और एसडीएम मुकेश सिंह को घायल अवस्था में मिले थे। उनकी बाइक से धुआं निकल रहा था।
एसडीओपी और एसडीएम ने तत्काल प्रधान आरक्षक श्रवण कुमार राय को एसडीएम के वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी।शहर के बाद 13 अवंतिका कॉलोनी के निवासी श्रवण कुमार राय बिलखारिया थाने में आरक्षक के पद पर तैनात थे। रविवार रात को वे अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन द्वारा उनकी बाइक को टक्कर मार दी गई। सेहतगंज की ओर से आ रहे एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, एसडीएम मुकेश सिंह ने उन्हें घायल अवस्था में देखा और तत्काल अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। ज्यादा चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है कि किस वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। मृतक श्रवण कुमार की एक बेटी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811