Let’s travel together.
nagar parisad bareli

एकलव्य आदिवासी छात्रावास में मिड डे मील के नाम लाखों का घोटाला, एक फोन ने खोल दी पोल

0 16

बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सातपायरी स्थित एकलव्य आदिवासी छात्रावास में मध्यान भोजन के नाम पर हुए लाखों रुपए के घोटाले की एक फोन कॉल ने पोल खोल कर रख दी है। दरअसल सातपायरी स्थित एकलव्य आदिवासी छात्रावास पहले से ही विवादों में रहा है, यहां के तत्कालीन प्राचार्य उद्देश्य जाटों को कुछ माह पहले ही निलंबित किया गया था। अब मध्यान भोजन के नाम पर लाखों रुपए का घोटाला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल, नए प्राचार्य के रूप में सुदर्शन सेठी प्रभार संभाले हुए हैं। एक दिन उन्हें एक कंट्रोल दुकान से एक फोन कॉल आया कि आपके यहां के बच्चों का मध्यान भोजन के लिए राशन आ चुका है, आप ले जाए प्राचार्य को पहले से ही ज्ञात था कि छात्रावास में तो पहले से ही मध्यान भोजन केटरिंग द्वारा संचालित है फिर यह राशन क्यों दिया जा रहा है।

उन्होंने कंट्रोल दुकान संचालक से लिखित में देने को कहा लेकिन ऐसा नहीं हुआ तब प्राचार्य ने जनजाति विभाग की सहायक आयुक्त को स्थिति से अवगत कराया तो पता चला कि सालों से यहां राशन के नाम पर घोटाला हो रहा है।

बच्चों तक वह राशन पहुंच ही नहीं रहा है। इसके बाद यह मामला कलेक्टर भव्या मित्तल के संज्ञान में लाया गया, कलेक्टर द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं। अनाज के आरहण और उसकी काली बाजारी करने वाले सभी दोषियों पर जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होने की बात कलेक्टर ने कही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811