Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मोजमपुरा में पानी और बिजली के नाम पर अवेध वसूली

0 173

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड 20 में स्थित मोजमपुरा वन भूमि पर बसा हुआ है।ओर बिजली के कनेक्शन मात्र 90 से 100 के बीच है।फिर भी लगभग 400 से 500 घरों में चोरी से दलाल बिजली पहुंचा रहे है।जिसके कनेक्शन के नाम पर 2000 रुपए मोटी रकम वसूली जाती है।ओर हर महीने 300 रुपए के हिसाब से बिजली का बिल भी वसूला जाता है।वही वन भूमि पर नियमो को ताक पर रखकर कनेक्शन लिए गए हैं।जिसका पर कनेक्शन 2000 रुपए महीना और 300 रुपए महीना पानी का वसूला जाता है।एक बड़े गिरोह के रूप में यह कार्य किया जा रहा है।

नियमो को ताक पर रखकर बिछा दी पाइप लाइन

आपको बता दे की मोजमपुरा पूरी तरह से वन भूमि पर बसा हुआ है। यहाँ पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य ओर पानी की पाइप लाइन बिछाना भी नियम विरुद्ध है।पर वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से लगातार पाइप लाइन का विस्तार किया जा रहा है।जो नियम से परे है।चिकलोद रेंजर संजय राजपूत को लगभग 2 साल से ज्यादा का समय हो गया है।इस कार्यकाल में ही सबसे ज्यादा दलाल सक्रिय हुए हैं।लगातार पक्के निर्माण कार्य भी किए जा रहे है।ओर लगातार पानी की पाइप लाइन बिछाने काम भी लगातार किया जा रहा है।

वन भूमि को कब्जा होने से लगाए पौधे की तार फेंसिंग को वन कर्मियों ने तोड़ा

आपको बता दे की लगातार हमारे द्वारा बन भूमि पर अवेध कब्जे को लेकर खबर प्रकाशित की जा रही थी।जिसके कारण डिप्टी रेंजर को निलंबित कर दिया गया।जिससे दलाल बौखला गए है। मोजमपुरा में रहने वाले पदम लोवंशी द्वारा अपने खर्च से लगभग 50 से ज्यादा पौधे वन भूमि पर लगाए थे।ओर सीमेंट के पोल खड़े किए गए थे।पोधो को पानी देने के लिए पानी की टंकी भी बनवाई थी।जिसमे लगभग 30 हजार का खर्च आया था। पौधो की सुरक्षा के लिए यह किया गया था।जिससे इन दलालों से यह वन भूमि सुरक्षित रह सके।ओर इस भूमि को दलाल न बेंच पाए पर दलालों की बौखलाहट के कारण बिना किसी अधिकारी के आदेश के वाबजूद भी तारफेंसिंग को तोड़ दिया गया।ओर खुलेआम धमकी भी दी जा रही है।की जिन पत्रकारों के कारण यह सब हुआ है। हम भी मोका देख रहे है।कभी भी बदला हम भी ले लेंगे।यह खुलेआम धमकी पत्रकारों को दी जा रही है।जिनके द्वारा खबर को प्रकाशित कर कार्यवाही करवाई गई है।

इनका कहना है

आपके द्वारा जानकारी दी है।की लगातार पाइप लाइन बिछाई जा रही है।यह नियम विरुद्ध है।जांच कर कार्यवाही की जाएगी

पुष्पेंद्र सिंह धाकड़ एसडीओ वन विभाग ओबेदुल्लागंज

आपके द्वारा जानकारी दी गई है।की नियम विरुद्ध अवेध तरीके से बिजली के कनेक्शन दिए जा रहे है।पैसा भी वसूला जा रहा है।में जांच करवाता हु।यही नियम विरुद्ध कार्य किया जा रहा है।जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी

संजय चौहान जे ई एमपीवी ग्रामीण मंडीदीप

मोटी रकम लेकर पानी के कनेक्शन दिए जा रहे है।आपके द्वारा जानकारी दी गई है।में इसकी जांच करवाता हु।नियमो का यदि का यदि उलंघन किया जा रहा है।तो जांच कर उचित कार्यवाही कराई जाएगी

सुधीर उपाध्याय सीएमओ मंडीदीप नगर पालिका

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811