Let’s travel together.

पांच युवक ब्रिज के नीचे बेहोश एवं संदिग्ध हालात में मिले,जहरीली कच्ची शराब पीने का बताया जा रहा

0 343

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया भर्ती

रायसेन जिले के बाड़ी क्षेत्र की सिंधी कैम्प की घटना,सभी युवक उदयपुरा के निवासी

विनोद साहू बाड़ी रायसेन

रायसेन जिले के बाड़ी में जहरीली कच्ची शराब पीने से पांच लोग बेहोश हो गए जिन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 की मदद पहुंचाया गया यहां उनका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम 5:30 सिंधी कैंप ब्रिज के नीचे पांच युवक शेलेंद बेरसला, सतीश राजपूत, राहुल ठाकुर, जीतेंद्र, राकेश राजपूत, बेहोशी की हालत में पाए गए। जिन्हे लोगों की सूचना पर बाड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान पाया कि युवकों द्वारा कच्ची और जहरीली शराब का सेवन किया गया है जिसके कारण उनकी ऐसी हालत हो गई, सूचना मिलते ही युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे है।


बताया जाता है कि पांचों युवक उदयपुरा निवासी है, और लगभग 80 किलोमीटर दूर शराब पीने क्यों आए, और सिर्फ पांच लोग ही क्यों शराब से बेहोश हुए, मामला संदिग्ध परिस्थितियों में है। जिसकी जांच होना चाहिए।
रायसेन जिले में गांव-गांव बन और बिक रही कच्ची शराब
रायसेन जिले में कच्ची शराब गांव में बनाई जा रही है,

आबकारी विभाग द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जाता न ही कोई कार्रवाई की जाती जबकि अंग्रेजी और देशी शराब भी शहर सहित पूरे जिले के सभी ढाबों और गांव में बेची जा रही है। रायसेन जिला मुख्यालय पर ही नियमों को ताख पर रखकर शराब की दुकानें रोड किनारे संचालित हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811