Let’s travel together.
nagar parisad bareli

जिस उम्र में रिटायरमेंट लेकर लोग घर बैठते हैं…उस उम्र में किशोर पारेख ने पांगरचुल्ला चोटी पर लहराया तिरंगा, CM साय ने दी बधाई

0 9

छत्तीसगढ़: कहते हैं न उम्र आपके हौसले नहीं तोड़ सकती, बस आपके इरादे मजबूत होने चाहिए बड़ी से बड़ी सफलता आपके कदम चूमेंगी। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है छत्तीसगढ़ के समाजसेवी किशोर पारेख ने। यहां उन्होंने 61 साल की उम्र में उत्तराखंड की पांगचुरल्ला चोटी पर तिरंगा फहराया है। जी हां जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट लेकर घर में बैठ जाते हैं उस उम्र में किशोर पारेख ने 15 हजार फीट ऊंची चोटी में पहुंचकर बस्तर और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। किशोर पारेख की इस उपलब्धि पर सीएम विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई दी है।

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, “लहरा दो सरकशी का परचम लहरा दो”। हमारे छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के किशोर पारेख जी ने माइनस 7 डिग्री में 15 हजार फीट ऊंची उत्तराखंड की पांगरचुल्ला चोटी में तिरंगा लहराकर एक नया कीर्तिमान रचा है। उम्र को बाधा न मानकर किशोर जी के इस जज्बे से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है। उनको बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

बता दें कि पांगचुरल्ला पहाड़ उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है, जो बर्फ से ढ़का रहता है। 15 हजार फीट ऊंची चोटी तक पहुंचने के लिए किशोर पारेख और उनके टीम को 10 दिन लगे। किशोर पारेख ने अपनी यात्रा 26 अप्रैल से शुरू की थी। 6 मई की सुबह लगभग 8 बजे किशोर पारेख 15 सदस्यों की टीम के साथ चोटी पर पंहुचे। पांगचुरल्ला की चोटी पर -10 डिग्री तापमान का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है की पांगचुरल्ला पहाड़ की चोटी को फतेह करने के लिए एक टीम बनाई गई थी जिसमें कुल 15 लोग शामिल हुए। इनमें से अधिकतर कर्नाटक के मैसूर और बैंगलोर से थी। छत्तीसगढ़ से किशोर पारेख इस अभियान में शामिल हुए और विजय पाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811