Let’s travel together.

महिलाओं ने रैली और भजन गाकर ग्रामीणों से की वोट डालने की अपील

0 118

 

– मप्र ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाओं ने गांव-गांव में निकाली रैली

– शिवपुरी जनपद के पिपरसमां और रातौर गांव में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मप्र ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाओं ने शिवपुरी जनपद के ग्राम पिपरसमां और रातौर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों की। इस दौरान यहां पर समूह की महिलाओं ने सबसे पहले भजन गाकर महिलाओं से वोट डालने की अपील की।
इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने अपनी बोली में अपनी भाषा में मतदाता जागरूकता से संबंधित यह भजन बनाए जिसे गाकर की महिलाओं ने वोट डालने की अपील की। इसके अलावा इन महिलाओं ने दोनों गांवों में रैली निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की 7 मई को सभी लोग घरों से निकले और वोट डालें। इस मौके पर सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो और वोट डालना हमारा अधिकार जैसे नारों से पूरा गांव गुंजायमान हो गया। इस मौके पर मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन समूह के जिला प्रबंधक अरविंद भार्गव ने बताया कि इस तरह के अभियान निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूरे जिले भर में आयोजित किए जा रहे हैं जिससे 7 मई को होने वाले मतदान में लोग ज्यादा से ज्यादा वोट डालने के लिए आएं। इस जागरूकता कार्यक्रम में मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन नोडल व संचार प्रमुख समर्थ भारद्वाज सहित उनकी टीम मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हवलदार संतोष कुमार जाट का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार     |     भोपाल। अपेक्स बैंक मुख्यालय में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ     |     रायसेन जिला सहकारी बैंक ने रचा नया इतिहास रायसेन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 25.53 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर नया रिकॉर्ड बनाया। कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक अरुण विश्वकर्मा के मार्गदर्शन और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार के प्रभावी नेतृत्व से यह उपलब्धि हासिल हुई। बैंक ने 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में यह ऐतिहासिक लाभ दर्ज किया। बैंक की नेटवर्थ बढ़कर 37.28 करोड़ रुपये पहुंच गई है। लगातार मजबूत होती वित्तीय स्थिति से बैंक की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार आया है। ऋण वितरण, वित्तीय अनुशासन और व्यवसाय विस्तार का सकारात्मक असर देखने को मिला। बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहकारी समितियों के सहयोग से बैंक ने बेहतर वित्तीय प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से जिले के सहकारिता क्षेत्र में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है।     |     लापरवाही की हद:  नगर परिषद के ढुलमुल रवैये का खामियाजा भुगत रही वार्ड जनता, कच्ची नालियों ने बढ़ाई मुसीबत     |     बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में  दीक्षारंभ कार्यक्रम का सफल आयोजन     |     दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811