Let’s travel together.

कोटवारों का हल्लाबोल:अपनी मागों को लेकर एक दिसंबर से नीलम पार्क भोपाल में करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

0 152

शिवलाल यादव रायसेन

अतिक्रमणकारियों से सेवाभूमियों को मुक्त कराने और वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की शिवराज सरकार उनकी जायज मांगों पर गंभीरता पूर्वक ध्यान नहीं दे रहीं है। सरकार की उपेक्षा के शिकार कोटवारों ने अब मांगे पूरी नहीं होने पर एक दिसंबर से हड़ताल पर जाने का मन बना लिया है।एक दिसंबर 2022 को नीलम पार्क भोपाल में एकत्रित होकर जंगी प्रदर्शन करेंगे मुख्यमंत्री के जासूस कोटवार।
कोटवार संघ जिला इकाई के परसराम पूर्वी ने बताया कि पूरे प्रदेश के कोटवार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एक दिसंबर को भोपाल पहुंचेंगे। प्रदेश स्तरीय अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अमरण अनशन भूख हडताल भी करेंगे।
भूमिहीन कोटवारों को मिले मालिकाना हक….
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करने भूमिहीन कोटवारों को उनका मालिकाना हक दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर 1 दिसंबर से भोपाल में प्रदेश स्तरीय भूख हड़ताल करने जा रहे है ।इसी को लेकर आज विदिशा में कोटवारों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

कोटवार संघ के रायसेन के पदाधिकारियों ने बताया कि कोटवार लम्बे समय से नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करने, अतिक्रमणकारियों से सेवाभूमियों को मुक्त कराने और वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार मांग पर ध्यान नहीं दे रहीं है।
देश में तेजी से बढ़ती महंगाई और कम वेतन, भू माफिया अतिक्रमणकर्ताओं की धमकी से परेशान कोटवारों ने अब मांगे पूरी नहीं होने पर एक दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने का फैसला कर लिया है।

कोटावार एक दिसंबर को भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अमरण अनशन भूख हडताल भी करेंगे। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों से रैली निकालकर कोटवार भोपाल पहुंचेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811