Let’s travel together.

संविधान दिवस के दिन किसानों ने राष्ट्रपति को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा

0 34

सुरेंद्र जैन धरसीवा

संविधान दिवस के दिन छत्तीसगढ किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम तिलदा-नेवरा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा है।यह ज्ञापन 450 से अधिक किसान संगठनों की एकता से बनी संयुक्त किसान मोर्चा और 10 राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियनों के एकता से बनी ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच के संयुक्त तत्वावधान में 12 सूत्रीय मांगों पर राष्ट्रपति का ध्यान आकर्षित करने और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को निर्देशित करने की उम्मीद की है।मांगों में चार साल पहले किसानों के एतिहासिक आंदोलन को स्थगित कराते समय सरकार द्वारा किए गए लिखित वादों को याद दिलाया गया है।

मांगों में सी-2 का 50% न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू कराने कानूनी गारंटी करने, मजदूरों को गुलाम बनाने वाली 4 श्रम संहिता को रद्द करने सहित श्रम की आउट सोर्सिंग और संविदाकरण समाप्त कर सभी के लिए रोजगार सुनिश्चित करने, राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन लागू करने, संगठित, असंगठित और कृषि श्रमिकों के लिए 26000 रू मासिक वेतन और 10000 मासिक पेंशन देने, सामाजिक सुरक्षा की गारंटी,अंधाधुंध भूमि अधिग्रहण समाप्त कर भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को लागू करने आदि प्रमुख हैं ।
ज्ञापन सौपने वालों में छत्तीसगढ़ किसान महासभा के संयोजक नरोत्तम शर्मा के अलावा बुधवाराम उर्फ लालू साहू, राजेश कुमार शर्मा, कमलेश साहू,खंझन रात्री शामिल रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची जनपद की सुनारी ग्राम पंचायत से हुआ जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ     |     जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811