Let’s travel together.

मद्ध निषेध कार्यक्रम के साथ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती ब्रह्माकुमारी आश्रम में मनाई गई

0 65

विदिशा।  द इंटरनेशनल लायंस क्लब द्वारा  गवर्नर पीएमजेएफ लायन मनीष शाह के निर्देशानुसार महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। दूसरी एक्टिविटीज के क्रम में नशाबंदी पर भी एक अन्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब मीडिया प्रभारी लायन सत्येंद्र धाकड़ ने बताया कि आज सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती लायंस क्लब विदिशा मेंन के द्वारा किला अंदर ब्रह्माकुमारी आश्रम में मनाई गई। जहां पर अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने मां सरस्वती की पूजन के साथ ही महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को माल्यार्पण कर जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में आपने गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

अन्य वक्ताओं ने भी उनको पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपने-अपने विचार प्रकट किए। ‌ एक अन्य दूसरी एक्टिविटी के क्रम में नशाबंदी पर लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी द्वारा उपस्थितपदाधिकारीयों सहित नागरिकों को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए नशाबंदी के महत्व को समझाया एवं सभी को किसी भी प्रकार के नशा न करने की शपथ दिलाई। आश्रम संचालिका कौशल्या दीदी ने “नशा करना छोड़ो ईश्वर से नाता जोड़ो” का नारा देते हुए नशाबंदी हेतु लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर क्लब के विभिन्न पदाधिकारीयों सहित लॉयन के सी प्रजापति, लायन घनश्याम स्वर्णकार, लायन अमित सनस, लायन आर के वासुदेव, ब्रह्माकुमारी कौशल्या दीदी एवं डॉक्टर जीवनलाल भाई जी सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में शुरू हुई सक्रिय सदस्यता अभियान की शानदार शुरुआत     |     यात्री बस से पुलिस ने पकड़ी शराब एक आरोपी गिरफ्तार,क्षेत्र में नहीं रुक रही अवैध शराब की तस्करी     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन, कानून पर अमल के लिए किया दिशानिर्देश जारी     |     स्थानांतरण का लाभ नही मिल पा रहा अतिथि विद्वानों को     |     भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ     |     सीहोर में खाद के लिए कतार, किसान थके तो जमीन के कागजों को रखा कतार में     |     क्यों? देवनगर कालोनी में अल सुबह मची दहशत     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |     रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811