Let’s travel together.

युवक सडक पर मृत अवस्था में मिला,पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की

0 76

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

उस समय नगर में सनसनी फैल गई जब एक युवक जनपद पंचायत कार्यालय के सामने सडक पर मृत अवस्था मे पडा दिखाई दिया ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर विवेचना शुरू कर दी ।
जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत कार्यालय के सामने बसस्टैंड पहुंच मार्ग पर लोगों ने एक शव पडा देखा तथा पुलिस को सूचना दी ।सूचना मिलते ही पुलिस हंड्रेड डायल के साथ मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया जहाँ जाचं उपरांत डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया ।चूंकि अज्ञात होने के कारण पुलिस ने उसकी पहचान के प्रयास किये परन्तु उसके पास पहचान के कोई सूत्र हाथ नहीं लगे तब पुलिस ने अज्ञात शव के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया ।तब उसकी पहचान रामकृष्ण अहिरवार उम्र 30-35 वर्ष पिता नन्नू लाल अहिरवार निवासी ग्राम खरी जिला विदिशा के रूप मे हुई ।बताया जाता हैं कि मृतक नशे का आदि था पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिवार को भी पहुंचा दी तथा मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811