Let’s travel together.

क्या न्यायालय के आदेश निर्देशों को भी ठेंगा दिखा रहा शासन प्रशासन

0 74

सुरेंद्र जैन सांकरा निको

लगता है शासन प्रशासन न्यायालय को भी ठेंगा दिखा रहा है तभी तो न्यायालय की सख्ती के बाबजूद भी सड़को से गोवंश की मौजूदगी खत्म नहीं हो रही है।

सोमवार को ही जनहित याचिका को लेकर हाईकोर्ट ने सड़को पर मवेशियों की मौत पर सख्त टिप्पणी की है बाबजूद इसके रायपुर बिलासपुर हाईवे पर राजधानी रायपुर के आसपास ही जब बड़ी संख्या में गोवंश सड़को पर मौजूद हैं तो प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में हालात क्या होंगे समझा जा सकता है।

इस प्रतिनिधि ने मंगलवार की सुबह रायपुर बिलासपुर हाईवे पर देखा तो धनेली रावाभाटा व्यास उरकुरा तिराहा आदि अधिकांश जगह हाइवे पर सुबह से ही सड़को पर गोवंश मौजूद मिले।स्थानीय दुकानदार ललित दुबे ने बताया की सड़को पर गोवंश के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं जिनमे आम नागरिक और गोवंश दोनो हताहत होते हैं


वहीं स्थानीय नागरिक नीरज यादव ने कहा कि गोवंश को सड़को से हटाकर गौशलाओ में रखकर उनका लालन पालन करना चाहिए परशुराम मिश्रा ने कहा की रायपुर बिलासपुर हाइवे पर जहा देखो वहां बड़ी संख्या में गोवंश बैठे रहते हैं जिससे दुर्घटनाएं होती हैं आम इंसान और गोवंश दोनो घायल होते हैं सरकार गौशालाएं बनाकर उनके उचित रखरखाव की व्यवस्था करे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में शुरू हुई सक्रिय सदस्यता अभियान की शानदार शुरुआत     |     यात्री बस से पुलिस ने पकड़ी शराब एक आरोपी गिरफ्तार,क्षेत्र में नहीं रुक रही अवैध शराब की तस्करी     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन, कानून पर अमल के लिए किया दिशानिर्देश जारी     |     स्थानांतरण का लाभ नही मिल पा रहा अतिथि विद्वानों को     |     भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ     |     सीहोर में खाद के लिए कतार, किसान थके तो जमीन के कागजों को रखा कतार में     |     क्यों? देवनगर कालोनी में अल सुबह मची दहशत     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |     रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811