Let’s travel together.

अब इमोशन के साथ बात करेगा चैटजीपीटी, लॉन्च हुआ डबल स्पीड वाला वर्जन

0 83

ChatGPT-4o OpenAI: हाल ही में OpenAI ने एक इवेंट ‘स्प्रिंग अपडेट्स’ का आयोजन किया. इसमें कंपनी की चीफ टेक्निकल ऑफिसर (CTO) मीरा मुराती ने नए और पावरफुल AI मॉडल GPT-4o का ऐलान किया. ChatGPT बनाने वाली कंपनी का यह सबसे एडवांस एआई मॉडल है. नया मॉडल वॉइस, टेक्स्ट और इमेज को बेहतर तरीके से समझ सकता है. इसके अलावा कंपनी ने इसमें इमोशन की भी सपोर्ट दी है, ताकि यह इंसानों की तरह भावनाएं समझे और जवाब दे सके.

चैटजीपीटी को दुनिया के सबसे लोकप्रिय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल में से एक माना जाता है. अभी तक कंपनी इसे GPT-4 वर्जन पर चला रही थी. मगर अब सबसे पावरफुल वर्जन GPT-4o आ गया है. इस वर्जन के आने से चैटजीपीटी को और भी ज्यादा मजबूती मिली है. अब ये लोगों की क्वेरी का जवाब जल्दी और बेहतर तरीके से दे पाएगा.

GPT-4o में क्या है नया?

मीरा मुराती ने चैटजीपीटी के नए डेस्कटॉप ऐप के बारे में कई ऐलान किए. इस दौरान उन्होंने कई शानदार AI फीचर्स से पर्दा उठाया. अगर आप सोच रहे हैं कि ओपनएआई ने GPT-4o के नाम में o क्यों जोड़ा है, तो इसका मतलब ओमनी मॉडल है. इसमें GPT-4 जितनी इंटेलिजेंस है, लेकिन ये GPT-4 के मुकाबले तेज है. इसमें टेक्स्ट, इमेज, वॉइस की पहचान करने की भी काबिलियत है.

मुराती के मुताबिक, GPT-4o दोगुनी स्पीड से काम करता है. GPT-4 की तुलना में यह 50 फीसदी सस्ता है और 5 गुना हाई रेट लिमिट के साथ आता है.

आपके इमोशन समझेगा GPT-4o

चैटजीपीटी का नया वर्जन वॉइस मोड में पहले से बेहतर रिजल्ट दे सकता है. अगर चैटजीपीटी के बोलते समय भी आपको कुछ पूछना है तो आप ऐसा कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आपको चैटजीपीटी के चुप होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. इसे आप बीच में टोक सकते हैं.

इसके अलावा नए वर्जन में इमोशन सपोर्ट दी गई है. इमोटिव वॉइस मॉड्यूलेशन के साथ यह मॉडल इंसानों की तरह बातचीत कर सकता है. इसमें कई तरह के इमोशन में बात करने की काबिलियत है. आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी इंसान से बात कर रहे हैं.

ऐसे करें ChatGPT-4o का इस्तेमाल

GPT-4o को जल्द ही चैटजीपीटी प्लस और टीम यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा. ओपनएआई का कहना है कि वो जल्द ही इस मॉडल को एंटरप्राइज यूजर्स के लिए जारी करेगी. मुफ्त में चैटजीपीटी चलाने वाले यूजर्स इसका पूरी तरह इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. GPT-4o दुनिया भर की 50 भाषाओं में काम करेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811