Let’s travel together.
nagar parisad bareli

दिग्विजय सिंह ने छेड़ा नया विवाद, रामलला की नई मूर्ति की क्या जरूरत, वास्तविक कहां है, देखें वीडियो

0 416

इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर को लेकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने इंदौर प्रवास के दौरान कहा कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए नई मूर्तियां बनवाने की क्या जरूरत आ पड़ी। रामलला की मुख्य मूर्ति कहां है, उन्हें क्यों नहीं स्थापित किया जा रहा है, जबकि अयोध्या जन्मभूमि का पूरा विवाद ही वह था। सरकार को इस पर सवाल खड़ा करना चाहिए था।

उन्होंने एक बार फिर से चुनाव प्रक्रिया के दौरान ईवीएम मशीनों के उपयोग पर सवाल उठाया है। दिग्विजय सिंह बुधवार को इंदौर में थे और उन्होंने एक बार फिर ईवीएम से मतदान पर सवाल दागा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों को वीवीपैट मशीन से निकली पर्चियों से मतदान करने का अवसर देना चाहिए। आखिरकार यह मतदान है तो फिर जिन लोगों ने ईवीएम से मतदान किया है, तो उन्हें वीवीपैट मशीनों से निकलने वाली पर्चियों को बाक्स में डालने पर भाजपा को क्या आपत्ति हो सकती है।

दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस में बदलाव के सवाल के जवाब में कहा कि प्रकृति का नियम ही परिवर्तन है। जीतू पटवारी और उमंग सिंगार दोनों ही कम उम्र के और अनुभवी राजनेता हैं। मुझे विश्वास है कि वह पार्टी में नई सोच और दृष्टिकोण लाएंगे और उसे नई दिशा में ले जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811