Let’s travel together.

बच्चों ने सामूहिक नृत्य कर जिंगल बेल और हैप्पी न्यू ईयर पर प्रस्तुति देकर मनाया क्रिसमस उत्सव

0 36

 

– पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र पर मना क्रिसमस उत्सव और नव वर्ष कार्यक्रम

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र पर शनिवार को क्रिसमस उत्सव और नव वर्ष उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रों द्वारा भगवान यीशु की जन्म की गाथा सुनाई गई अथवा बच्चों ने पारियां बनकर बेबी यीशु का स्वागत किया। इसी कड़ी में आगे पांचवी कक्षा की छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस एवं नव वर्ष पर कविताएं सुनाई। तत्पश्चात विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति ने बच्चों को आशीर्वचन दिए और कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी शिक्षकों व बच्चों को प्रोत्साहित किया। विद्यालय प्राचार्य ने सभी बच्चों को नव वर्ष में अच्छे से पढ़ाई करने व बड़ो का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों द्वारा मधुर गीत झूमो नाचो गाओ यीशु पैदा हुआ प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक नृत्य जिंगल बेल और हैप्पी न्यू ईयर की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों व शिक्षकगणों ने साथ मिलकर नव वर्ष एवं क्रिसमस के गीतों पर नृत्य किया। अंत में, प्रधानाध्यापक जगदीश मीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया व सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में शुरू हुई सक्रिय सदस्यता अभियान की शानदार शुरुआत     |     यात्री बस से पुलिस ने पकड़ी शराब एक आरोपी गिरफ्तार,क्षेत्र में नहीं रुक रही अवैध शराब की तस्करी     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन, कानून पर अमल के लिए किया दिशानिर्देश जारी     |     स्थानांतरण का लाभ नही मिल पा रहा अतिथि विद्वानों को     |     भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ     |     सीहोर में खाद के लिए कतार, किसान थके तो जमीन के कागजों को रखा कतार में     |     क्यों? देवनगर कालोनी में अल सुबह मची दहशत     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |     रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811