Let’s travel together.

मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों के पेंशनरों को मिलेगा 201 प्रतिशत महंगाई भत्ता

78

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के पेंशनरों को अब 201 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) मिलेगा। इसका फायदा करीब 25 हजार पेंशनरों को होगा।

उच्‍च शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में लिखा है कि मध्यप्रदेश में सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनरों की लंबे समय से चली आ रही मांग का निराकरण किया गया है।

महंगाई भत्‍ता अब 139 प्रतिशत से बढ़ाकर 201 प्रतिशत

आदेश में कहा गया है कि सभी पेंशनरों को छठवें वेतनमान में महंगाई भत्ता (डीए) 139 प्रतिशत से बढ़ाकर 201 प्रतिशत किया गया है। प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों द्वारा कारपस फंड में वार्षिक अंशदान के लिए दी गई सहमति के आधार पर विश्वविद्यालयीन पेंशनरों को एक जून से छठवें वेतनमान में पेंशन पर 201 प्रतिशत महंगाई भत्ता की स्वीकृति प्रदान की गई है।

उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि विश्वविद्यालयों के सभी सेवानिवृत्त प्राध्यापकों और कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्रदान हो, इसके लिए प्रयासरत हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811