Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कर्नाटक की जीत के जश्न में डूबी कांग्रेस

0 78

विधायक ने कहा ये सत्य की जीत व असत्य की हार है
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बोले भारत जोड़ने वालों को जनता ने दिया आशीर्वाद
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के जश्न में धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी दिनभर डूबे रहे क्षेत्रीय विधायक अनिता शर्मा ने जहां खरोरा में जीत की खुशी मनाई तो वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने धरसीवा मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया।


भारत जोड़ने वालो को जनता का मिला आशीर्वाद
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्य्क्ष धरसीवा दुर्गेश वर्मा ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव सिंर्फ़ एक चुनाव नहीं था बल्कि यह भारत की जनता क्या चाहती है उसका भी फैसला सुनाने वाला चुनाव था और जनता ने अपना फैसला स्प्ष्ट रुप से सुना दिया कि जनता भारत जोड़ने वालों के साथ है न कि नफरत फैलाकर देश तोड़ने वालों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि पार्टी के नेता राहुल गाँधीजी की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के जिन जिलों से होती हुई निकली थी वहां सर्वाधिक सीटें कांग्रेस जीती है धरसीवा में दुर्गेश वर्मा के साथ कूँरा नपाध्यक्ष धलेंद्र वर्मा ब्लॉक कांग्रेस सचिव साहिल खान हमीद खान मदन गोयल आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं मीथेन वितरण कर कर्नाटक जीत का जश्न मनाया।

विधायक ने कहा ये सत्य की जीत व असत्य की हार है
कांग्रेस विधायक जीत का जश्न मनाने अपने विधानसभा के खरोरा पहुची उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत सत्य निष्ठा ईमानदारी की जीत व असत्य भृष्टाचार की हार है।
नतीजों के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत खरोरा तिगड्डा चौक में ढोल नगाड़ा और आतिशबाजी के साथ समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी जाहिर की विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि यह चुनाव निश्चित ही देश की युवाओं के लिए महिलाओं के लिए किसानों के लिए एक नई दिशा की ओर ले जाएगा और आने वाले समय में देश का भविष्य कांग्रेस पार्टी के हाथो में सुरक्षित है और कर्नाटक की जनता ने देश को बता दिया है कि आज गांव गरीब मजदूर आमजन के हित में सीधे काम करने वाले कांग्रेस पार्टी ही है जो जमीन से जुड़कर आम जनों का काम कर रहे हैं जिसका परिणाम है कि कांग्रेस पार्टी का पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी युवा कांग्रेस एनएसयूआई एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811