Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मप्र में आयोजित होने जा रही राज्य स्तरीय “यूथ महापंचायत” में रायसेन के संत फ्रांसिस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के 4 बच्चे हुए सेलेक्ट

0 593

रायसेन। मध्यप्रदेश में युवाओं के विकास के लिए एवम आदर्श युवाओं को सम्मानित करने के लिए प्रथम बार आयोजित होने जा रही है , जिसके लिए हर जिले से 6 युवाओं का चयन किया गया |

इनके चयन हेतु सरकार द्वारा हर जिले में  ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हर जिले से 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया था ।आज जिला स्तरीय प्रतियोगिता गैरतगंज में आयोजित हुई जिसमें पूरे जिले से 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया था और संत फ्रांसिस के बच्चो ने सबसे कम आयु के होते हुए भी विजय हासिल की इसी के साथ साथ 2 बच्चे  पार्थ खरे व वैदिक गुप्ता वेटिंग में चयनित  हुए है।जिसमे सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल के सत्यम सिंघल, तनुश्री राठी,नंदिनी दुबे, युवराज मिश्रा का चयन हुआ है।

अब इन युवाओं को विधान सभा में आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय  खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर , प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान , प्रदेश खेल एवम युवा विकास मंत्री श्रीमती यशोधराराजे सिंधिया व अनेकों गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

में इन्हे सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम 23 और 24 को विधान सभा में होगा जिसमे हमें विभिन विषयो पर अपने विचार रखने को एवम गणमान्यों के साथ सामूहिक चर्चा करने का अवसर मिलेगा ।इसके पश्चात सभी विजयताओ को शौर्य स्मारक पर भी ले जाया जाएगा।विजय प्रतिभागियों को जिला स्तर पर पौधे देकर सम्मानित किया गया।इसके लिए सभी चयनित युवाओं को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दो दिवसीय एमपीपीएससी की नरोहा एकेडमी में आवास प्रदान किया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811