Let’s travel together.

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को  20 वर्ष का सश्रम कारावास

0 96

विचारण के दौरान आरोपी जेल में था निरुद्ध

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के विरुद्ध अपराध सिद्ध होने पर
द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी द्वारा विशेष सत्र प्रकरणमैं विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के आरोपी ऋतिक पिता रंजन प्रजापति उम्र 19 साल थाना केंट जिला सागर को धारा 363 एवं 366 (क) में 05 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2000 रु. अर्थदंड एवं धारा 376 (2) (एन) भादवि एवं 5 (एल) /6 पॉक्सो एक्ट में 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 3000 रु.के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

पैरवीकर्ता अपर लोक अभियोजक धीरेंद्र सिंह गौर द्वारा बताया गया कि 31 मई 2022 को पीडिता के पिता द्वारा थाना बेगमगंज उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री जो उसके गांव की ही स्कूल में अध्ययनरत है, रिजल्ट देखने का कहकर घर से गई थी जो शाम 4 बजे तक घर वापस नहीं आयी है। उसके विद्यालय आस पडोस सभी स्थान पर तलाश किए जाने के बाद भी नहीं मिली रही है। जिसके पर पुलिस द्वारा गुम इंसान कायम किया गया। फरियादी द्वारा पुलिस को यह बताया गया कि उसकी पुत्री एक कीपेड मोबाईल रखे है तथा फोन लगाने पर भी उठा नहीं रही है। उसे संदेह है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। जिसके बाद पुलिस द्वारा पीडिता के मोबाईल लोकेशन के आधार पर उसका पता लगाया जो कि सागर में पाया गया तथा पीडिता के दस्तयाब होने पर पंचनामा बनाया गया तथा पीडिता के कथन लिए गए जिसके आधार पर आरोपी द्वारा पीडिता के साथ दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई जिसके पश्चात पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध भादवि की विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट का प्रकरण बनाया जाकर बाद विवेचना संपूर्ण अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिस पर पीडिता द्वारा दिए गए कथन एवं सभी महत्वपूर्ण अभियोजन साक्षियों के न्यायालयीन कथनों एवं साक्ष्यों की विधिसम्मत अवलोकन करने के उपरांत द्वितीय अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश सचिन द्विवेदी द्वारा आरोपी ऋतिक पिता रंजन प्रजापति उम्र 19 साल थाना केंट जिला सागर को किशोरी के साथ दुष्कृत्य के आरोपों को सिद्ध पाते हुए उक्त सजा से दंडित किया है। प्रकरण के विचारण के दौरान आरोपी जेल में निरूद्ध रहा।
बाइट धीरेंद्र सिंह गौर एजीपी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में शुरू हुई सक्रिय सदस्यता अभियान की शानदार शुरुआत     |     यात्री बस से पुलिस ने पकड़ी शराब एक आरोपी गिरफ्तार,क्षेत्र में नहीं रुक रही अवैध शराब की तस्करी     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन, कानून पर अमल के लिए किया दिशानिर्देश जारी     |     स्थानांतरण का लाभ नही मिल पा रहा अतिथि विद्वानों को     |     भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ     |     सीहोर में खाद के लिए कतार, किसान थके तो जमीन के कागजों को रखा कतार में     |     क्यों? देवनगर कालोनी में अल सुबह मची दहशत     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |     रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811