Let’s travel together.

WE डिस्ट्रिक्ट 323 – G 2 का  शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

0 68

विदिशा।  श्री तारा रिजॉर्ट हेरिटेज में वी डिस्ट्रिक्ट 323 जी 2 का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय रूप से संपादित हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज वंदना एवं राष्ट्रगान से हुआ।
अतिथियों का स्वागत पौधे भेंट देकर किया गया। गुजरात नडियाद से पधारी   पी. एम. डी. पी , रक्षा मेहता  आप संस्था की फाइनेंशियल एवं लीगल एडवाइजर भी है। द्वारा हेमांगी कोठारी डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट, मनीषा जैन ( प्रशा.) शशि सिलाकारी ( गति.) सचिव,निर्मल कुमार कोषाध्यक्ष, सम्पूर्ण केबिनेट को उनके पदों के प्रति कर्तव्य बोध कराते हुए शपथ दिलवाई। स्वागत उद्बोधन आर्गनाइजिंग चेयरपर्सन सुषमा बिरथरे  द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शशि बंसल  ने नव निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संस्था के प्रति पूर्ण निष्ठा एवम् सेवा कार्यों के प्रति पूर्ण समर्पण का आह्वान किया।
इस अवसर पर कुछ सेवा गतिविधियां भी की गई।
सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय में आयोजित नेत्र शिविर का शुभारंभ पदाधिकारियों द्वारा किया गया। साथ ही डिस्ट्रिक्ट 323-G2 द्वारा 5000 रु. की राशि प्रदान की गई।
,आधुनिक सर्व सुविधायुक स्टडी हाॅल जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु उपलब्ध है, 5100 रू. की साहायता राशि डिस्ट्रिक्ट की ओर से प्रदान की गई।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट के सभी क्लब्स विदिशा, सागर, भोपाल, टीकमगढ़ से उपस्थित सदस्य सभी पदाधिकारी ,एवं शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी संस्थाएं, सभी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामयी एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया।
डिस्ट्रिक्ट पिन का विमोचन भी किया गया। साथ ही डायरेक्टरी संपादिका सरोज अग्रवाल एवं सह संपादिका संगीता बंसल द्वारा डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टरी का विमोचन मा. अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम को एक सूत्र में बांधकर सफल संचालन सीमा अग्रवाल जी द्वारा किया गया।
समारोह को रोचक बनाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे – बेस्ड प्लानर, बेस्ड स्लोगन, सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन आदि कई प्रतियोगिताएं रखी गई।आभार व्यक्त निर्मल कुमार ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में शुरू हुई सक्रिय सदस्यता अभियान की शानदार शुरुआत     |     यात्री बस से पुलिस ने पकड़ी शराब एक आरोपी गिरफ्तार,क्षेत्र में नहीं रुक रही अवैध शराब की तस्करी     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन, कानून पर अमल के लिए किया दिशानिर्देश जारी     |     स्थानांतरण का लाभ नही मिल पा रहा अतिथि विद्वानों को     |     भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ     |     सीहोर में खाद के लिए कतार, किसान थके तो जमीन के कागजों को रखा कतार में     |     क्यों? देवनगर कालोनी में अल सुबह मची दहशत     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |     रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811