Let’s travel together.

कटनी में इलेक्ट्रिक लोको शेड के स्क्रैप में भड़क गई आग ,एनकेजे में मची अफरा तफरी…

0 21

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एनकेजे के लोको शेड यार्ड के पास रखे स्क्रैप में अचानक आग लग गई। आपको बता दें की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी सहित स्टाफ और एनकेजे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गईं थीं। आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना कटनी जिले के पश्चिम मध्य रेल जोन एनकेजे थाना क्षेत्र की है। यहां पर इलेक्ट्रिक लोको शेड में मंगलवार की रात को आग लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश करती रहीं। मंगलवार की देर रात को स्क्रैप यार्ड की तरफ से  धुआं उठता देख कर्मचारियों ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी थी।

 मौके पर पहुंच कर अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड के ऑफिस में अपने कर्मचारियों के माध्यम से घटना की जानकारी पहुंचाई। तब कहीं जाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आपको बता दें कि इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में शुरू हुई सक्रिय सदस्यता अभियान की शानदार शुरुआत     |     यात्री बस से पुलिस ने पकड़ी शराब एक आरोपी गिरफ्तार,क्षेत्र में नहीं रुक रही अवैध शराब की तस्करी     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन, कानून पर अमल के लिए किया दिशानिर्देश जारी     |     स्थानांतरण का लाभ नही मिल पा रहा अतिथि विद्वानों को     |     भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ     |     सीहोर में खाद के लिए कतार, किसान थके तो जमीन के कागजों को रखा कतार में     |     क्यों? देवनगर कालोनी में अल सुबह मची दहशत     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |     रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811