Let’s travel together.

रायसेन के बैरखेड़ी चौराहे, हलाली डैम के आसपास गांवों में शूट हो रहे फिल्म ‘आजाद’ के विंटेज सीन

0 184

दो दिन पहले अजय देवगन केमियो रोल के शूट के लिए पहुंचे भोपाल

शिवलाल यादव रायसेन

इन दिनों भोपाल ,रायसेन ,सीहोर एवं उसके आसपास के इलाकों में फिल्म ‘आजाद’ की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए बॉलीवुड स्टार अजय देवगन दो दिन पहले राजधानी भोपाल आए। अजय देवगन फिल्म में केमियो का रोल कर रहे हैं। रवीना टंडन की बेटी राशा और अजय देवगन के भांजे अमन देवगन डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म एक पीरियड फिल्म है। फिल्म में करीब सौ साल पहले के दृश्य इन दिनों सीहोर में में फिल्माए जा रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर रहे हैं। अभिषेक इससे केदारनाथ, रॉकऑन और काई पो चे जैसी फिल्मों बना चुके हैं।
आराम बाग में फिल्माए कई दृश्य….
रायसेन स्थित आराम बाग, जहां घोड़ों के साथ फिल्माए गए आजाद के दृश्य
रायसेन स्थित आराम बाग.जहां घोड़ों के साथ फिल्माए गए आजाद के दृश्य


इसलिए सीहोर और रायसेन में शूट हो रहे सीन.
बताया जा रहा है फिल्म में करीब 100 साल पुराने जमाने को दर्शाना है,। जिसके लिए कुछ विंटेज लोकेशंस के रूप में पहले रायसेन स्थित आराम बाग और अब सीहोर की कुछ वॉटर बॉडीज के आसपास शूटिंग की जा रही है। यह जगह मुख्य सीहोर से करीब 8 किमी पहले हैं। जहां आसपास करीब कुछ गांव भी मौजूद हैं। इससे पहले शूटिंग रायसेन जिले में स्थित विंटेल लोकेशन के नाम से मशहूर आराम बाग में भी की गई है। इस फिल्म में घोड़ों का इस्तेमाल भी अभिषेक कपूर कर रहे हैं।
बॉलीवुड के सिने अभिनेता अजय देवगन भोपाल एयरपोर्ट पर
अजय देवगन भोपाल एयरपोर्ट पर
बारिश के चलते बढ़ाना पढ़ा शूटिंग शेड्यूल

फिल्म आजाद की शूटिंग 18 मार्च 2023 से की जा रही है। भोपाल और उसके आसपास की लोकेशंस पर शूटिंग करीब 18-20 दिन तक की जानी थी। मगर लगातार हो रही मौसम में बदलाव और बारिश के चलते शूटिंग का शेड्यूल बढ़ा दिया गया है। अब यह शूटिंग करीब चालीस दिन से अधिक समय तक चलेगी। इससे पहले फिल्म की शूटिंग की शुरुआत के करीब तीन दिन बारिश के चलते नहीं हो सकी थी।
मिथुन दा भी कर चुके हैं शूटिंग…
जानेमाने फेमस हीरो मिथुन चक्रवर्ती उर्फ मिथुन दा भी रायसेन के दीवानगंज बैरखेड़ी और पिकनिक स्पॉट हलाली डैम एरिया में फ़िल्म की शूटिंग कर चुके हैं।इसके पहले बैरखेड़ी चौराहे सलामतपुर के रेलवे ओवर ब्रिज इलाके में रिवाल्वर रानी की शूटिंग्स हो चुकी है।इसी तरह फ़िल्म स्टार अभिषेक बच्चन और अजय देवगन, आमिर खान रेल स्टेशन सलामतपुर सहित रायसेन किले की प्राचीन इमारतों में फ्राड सैंया की शूटिंग्स हो चुकी हैं।यह फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811