Let’s travel together.

स्वर कोकिला लता जी की याद में मुक्तिधाम परिसर में लगाए गए पौधे के समक्ष म्यूजिकल बीट्स ग्रुप देगा सुमधुर गीतों एवं भजनों की प्रस्तुति..

0 112

विदिशा। शहर की म्यूजिकल बीट्स द ग्रुप ऑफ सिंगर्स मुक्तिधाम के स्मृति उद्यान में उसी पौधे के समक्ष स्वर कोकिला लता मंगेशकर के द्वारा गाए देश भक्ति के गीतों एवं भजनों की प्रस्तुति देकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव ने बताया की देश की जानी मानी कंठ कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर की याद में ना केवल पौधारोपण किया गया था बल्कि उनकी याद में मुक्तिधाम के एक उपवन का नाम भी लता मंगेशकर परिसर कर दिया गया था वही स्मृति उद्यान में स्वर्गीय लता जी की याद में सिंदूरी आम के पौधे का रोपण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी गई थी।

रविवार को शहर की संगीत संस्था म्यूजिकल बीट्स के संचालक एवं गायक कलाकार मधुसूदन पचौरी ऋषिकेश शर्मा एवं पंडित सुशील शर्मा सरल द्वारा स्वर्गीय लता जी के द्वारा गाए गए भजनों एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। यह पूरा कार्यक्रम उसी पौधे के पास रखा गया है जो लता जी की याद में रोपा गया था। कार्यक्रम रविवार को सुबह 7:00 बजे आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के समापन पर स्वर्गीय लता जी को भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

न्यूज सोर्स:: मनोज पाण्ड सचिव मुक्तिधाम सेवा समिति विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811