Let’s travel together.

सांची जनपद पंचायत अंतर्गत 4 पंचायत एवं एक जप वार्ड निर्विरोध

0 154

रिटर्निंग अधिकारी ने दिये प्रमाण पत्र

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

सांची जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली 4 ग्राम पंचायत निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई इनमें दो महिला तथा एक सालेरा वह तिजालपुर शामिल हैं तथा जनपद पंचायत के वार्ड नं 17 भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया तथा निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने वाली ग्राम पंचायत व वार्ड 17 के उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए गए ।


जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुंदर ई एवं ग्राम पंचायत सिरसौदा दोनों ही महिला ग्राम पंचायत है इनमें महिला पंचायत निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई है इन निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई ग्राम पंचायतों को शासन द्वारा 12-12 लाख रुपए की राशि आवंटित की जायेगी तथा सालेरा के साथ ही तिजालपुर पंचायत के सरपंच निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं इन्हें शासन की ओर से 5-5 लाख रुपए आवंटित किए जायेंगे ।इसी के साथ जनपद पंचायत के वार्ड नं 17 वनखेडी के जनपद सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी व तहसीलदार अजय प्रताप पटेल ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र जारी किए इस अवसर पर निर्वाचन में तैनात रोहित सक्सेना उपयंत्री लोनिवि जप सीईओ प्रदीप कुमार छलोत्रे पंचायत निरीक्षक एम आर जैदी तथा शेषराम शर्मा सहायक लेखापाल निर्वाचन उपस्थित थे । इस अवसर पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने वाली ग्राम पंचायतों तथा सरपंचो ने खुशी जताते हुए अपनी अपनी पंचायतों के मतदाताओं तथा निर्वाचन में तैनात अधिकारियों का आभार व्यक्त किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811