Let’s travel together.
nagar parisad bareli

प्रतिभा किसी के पहचान की मोहताज नहीं:डॉ प्रभुराम चौधरी

0 492

-अखिल भारतीय लोधी लोधा समाज का सम्मान समारोह आयोजित

-लोधी समाज के वरिष्ठजनों,10 वीं,12वीं कक्षा की मेधावी प्रतिभाओं,ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

शिवलाल यादव

रायसेन।प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती वह आगे बढ़ने का मुकाम खुद हासिल कर लेती है।केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश की शिवराज सरकार मेधावी प्रतिभाओं को खेल ,उच्च शिक्षा दिलाने के मामले में भरसक कोशिशें कर रही हैं।यह बात गरिमामय सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से शामिल हुए प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कही।।कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंत्री भूपेंद्र वर्मा, लोधी समाज के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह लोधी ने की।


इसके अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष वर्षा लोधी, डॉ टीकाराम लोधी, पटवारी फूल सिंह लोधी, पत्रकार सतीश मैथिल,डॉ कुबेर सिंह लोधी रामबाबू लोधी मामा, शंकर सिंह लोधी, मंजू भैया ज्ञानवती लोधी बम्होरी, मूरत सिंह लोधी डॉ राजेश लोधी आदि शामिल हुए।


अखिल भारतीय लोधी लोधा क्षत्रीय महासभा के सभी संगठनों द्वारा 22 मई को जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह और कॅरियर गाइडेंस सेमीनार का आयोजन में किया जा रहा है।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रघुवीर सिंह भदौरिया ने किया। कल्याण सिंह लोधी मिरैया ने आभार माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811