Let’s travel together.

धनेंद्र साहू ने कहा शत प्रतिशत ऑन लाइन व्यवस्था से किसान हलाकान

0 97

कांग्रेसियों ने किया उपार्जन केंद्र का निरीक्षण
सुरेंद्र जैन धरसीवां
प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं ने मंगलवार को धरसीवां क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों से चर्चा की इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू ने उपार्जन केंद्रों में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया और कहा कि ऑन लाइन व्यवस्था से किसान बहुत हलाकान हैं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सत्यनारायण धनेंद्र साहू पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा पूर्व विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा विकास उपाध्याय पंकज शर्मा उद्योराम वर्मा दुर्गेश वर्मा साहिल खान आदि नेता मंगलवार की सुबह धान उपार्जन केंद्र धरसीवां भूमिया सांकरा आदि पहुंचे
धरसीवा में उन्होंने किसानों से चर्चा की इस दौरान धान तौलाई कराने वाले किसान राजेंद्र तिवारी ने बताया कि 22 नवंबर को उसने अपनी धान तौलाई कराई थी प्रति बोरी में चालीस किलो की जगह 41किलो 500ग्राम तो किसी पर 41किलो300ग्राम लिया गया किसान ने कहा कि जब उसने एक डेढ़ किलो हर बोरी पर अधिक लेने का कारण पूंछा तो उसे बताया कि इतना सूखता है इसलिए अधिक ले रहे
तौलाई कराने के लिए परेशान किसान हरिश्चंद्र वर्मा अकोली ने बताया कि प्रतिदिन टोकन के लिए आ रहे लेकिन टोकन नहीं मिल रहा अभी फुल हो गया कहकर वापस कर देते हैं
किसान चंदन चंद्रवंशी परसतराई ने बताया कि वह दस पंद्रह दिन से टोकन के लिए परेशान हैं लेकिन टोकन नहीं मिलने से धान तौलाई नहीं करा पा रहे
बरतनारा के आदिवासी किसान सखाराम धुरु का कहना है कि सरकार 3100 रुपए में धान खरीदेंगे बोली थी लेकिन 2300रुपए ही दे रहे हैं एवं तौलाई में उनसे तीन चार सौ ग्राम प्रति बोरी अधिक लिया है

केंद्र प्रभारी बोले वारदाना का वजन लिया जा रहा
इस प्रतिनिधि ने एक किसान की तौलाई के समय जब 650 ग्राम धान अधिक लेते हुए देखा ओर इस संबंध में धान उपार्जन केंद्र प्रभारी भोला प्रशाद से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि वह वारदाना का वजन अधिक लिया जा रहा है।

क्या कहते हैं कांग्रेस के नेता
धनेंद्र साहू ने कहा कि धान खरीदी में भारी अनियमितताएं हो रही हैं सबसे बड़ी समस्या टोकन नहीं कट पाने की है किसान टोकन के लिए परेशान हैं शत प्रतिशत ऑन लाइन टोकन व्यवस्था करने से ये समस्या हुई पहले ऑन लाइन व ऑफ लाइन फिफ्टी फिफ्टी व्यवस्था थी
धनेंद्र साहू ने आगे कहा कि एक तो पंद्रह दिन बिलंब से खरीदी शुरू की दूसरा टोकन नहीं कट रहे कांटे पर अधिक धान ले रहे किसानों की इन समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार निरीक्षण कर रही सरकार को अवगत करा रही है यदि इसके बाद भी कुछ न हुआ तो कांग्रेस किसानों के हक में सड़को पर भी आंदोलन को उतरेगी
युवा कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने क्या की ऑफ लाइन टोकन व्यवस्था को खत्म कर सरकार किसानों को परेशान कर रही है ताकि किसान अपना धान न बेंच पाए लेकिन कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी किसानों को न्याय दिलाकर ही रहेगी
पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने कहा कि टोकन मिलने से किसान परेशान हैं तो वहीं जैंसे तैसे कुछ किसानों को टोकन मिल भी गए तो उनकी धान चालीस किलो के बजाय एक एक डेढ़ डेढ़ किलो अधिक ली जा रही है पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा उद्योराम वर्मा दुर्गेश वर्मा साहिल खान आदि ने भी धान खरीदी में अनियमितताओं के आरोप लगाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811