Let’s travel together.

पत्रकार वार्ता में बोले विधायक कुंवरगढ़ महोत्सव का होगा शुभारंभ

0 99

-बढ़ते हादसों पर कहा लोगो में ट्रैफिक सेंस का होना जरूरी

 सुरेंद्र जैन धरसीवा

पत्रकार वार्ता में धरसीवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ों में से एक कुंवरगढ़ में जल्द कुंवरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ होगा बर्तमान में कूंरा के नाम से जाना जाने वाला कुंवरगढ़ गौरवशाली इतिहास को अपने में समाहित किए सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल है.कुंवरगढ़ में रामलीला में मुस्लिम कलाकारों का होना और एक ही नींव पर मंदिर मस्जिद का होना दुनिया को सद्भाव का सबक देता है.वही अंडरब्रिज के अभाव में बढ़ते सड़क हादसों पर एमपी टुडे न्यूज़  के सवाल पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा सिक्स लाइन बनी तो इसीलिए बनी कि दुर्घटनाएं नहीं होना चाहिए मै एक आग्रह ओर करूंगा कि हम लोगो के अंदर ट्रैफिक का सेंस होना चाहिए कि दुर्घटनाओं को हम भी आमंत्रित न करें होता ये है कि ज्यादातर दुर्घटनाओं का जो मैने डिटेल निकलवाया है वो रांग साइड जाने वालों का है.उन्होंने कहा कि सांकरा से आगे जाकर एक अंडरब्रिज है जहां से हम उस लाइन पर जा सकते हैं.विधायक अनुज शर्मा ने मोदीजी के नेतृत्व में प्रदेश की विष्णुदेव सरकार के सालभर के कार्यकाल में धरसीवा विधानसभा में हुए करोड़ो रुपए का विकास कार्यों का लेखा जोखा भी पत्रकार वार्ता में पेश किया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811