Let’s travel together.

एक तरफ CM रेशम को बढावा देने की कवायद में जुटे दूसरी तरफ सांची का वर्षों पुराना रेशम केंद्र उजडा

0 63

-कई पेड़ काट डाले 

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

वैसे तो इस ऐतिहासिक स्थल पर वर्षो पूर्व रेशम केंद्र को अस्तित्व में लाया गया था तब इसमे हरेभरे छोटे बडे पेड हुआ करते थे तथा इस केंद्र पर रेशम के कीडे पाले जाते थे इन्हें पालने लगभग सवा एकड भूमि में शहतूत के पेडों को लगाया जाता था तथा रेशम पैदा की जाती थी परन्तु इस रेशम केंद्र से विभाग अपना टीम टाम समेत कर गायब हो गया तब से ही यह केंद्र वीरानी की जद्दोजहद कर रहा है अब इसमे लगे बडे बडे पेडों का काटकर धराशायी कर दिया गया ।तथा नगर परिषद प्रशासन ने अपना ठिकाना बना डाला ।


जानकारी के अनुसार इस ऐतिहासिक नगर में वर्षों पूर्व रेशम केंद्र को अस्तित्व में लाया गया था यह रेशम केंद्र लगभग सवा एकड भूमि में फैला हुआ था तथा इसमे रेशम कीडे पाले जाते थे इस परिसर में शहतूत के पेड बडी संख्या में लगाए जाते थे तथा विभाग रेशम बनाने का काम करता था इस सारी प्रक्रिया को जानने देशी विदेशी पर्यटकों का भी तांता लगा रहता था केंद्र का अपना स्वयं का ट्यूबवेल हुआ करता था जिससे पौधों में पानी की समस्या हल की जाती थी परन्तु समय बीता एवं रेशम केंद्र को पलीता लग गया विभाग अपना तामझाम समेट कर रातों रात गायब हो गया इस रेशम केंद्र के बंद होने की किसी को भी जानकारी नहीं लग सकी ।इस केंद्र में बडे बडे विभिन्न प्रजातियों के पेड हुआ करते थे।केंद्र के हटने के साथ ही ट्यूवेल भी उजड गया तथा लावारिस हालत में होने से यह केंद्र उजड गया ।जहाँ एक ओर सरकार प्रदेश भर को हराभरा करने अभियान चलाया इस बीच देश के प्रधानमंत्री ने भी अधिकाधिक पौधरोपण करने एक पेड मां के नाम लगाने का जोरशोर से अभियान चलाया तथा सभी विभाग इस अभियान में रातदिन जुट गए वहीं दूसरी ओर इस अभियान को ठेगा दिखाते हुए इस केंद्र पर लगे बडे बडे पेडों को काटकर धराशायी कर दिया गया तथा छोटे पेडों को भी धराशायी कर हरेभरे पेडों को उजाड़ दिया गया ।जबकि मुख्यमंत्री स्वयं रेशम को बढावा देने की कवायद में जुटे हुए हैं परन्तु मुख्यमंत्री के इस अभियान को भी पलीता लग गया ।

हालांकि इस रेशम केंद्र के उजडऩे का राज आज तक नही खुल सका तथा इस रेशम केंद्र की भूमि हथियाने की कवायद कहा चल रही हैं किसी को नहीं पता ।फिर भी इस केंद्र पर खडे बडे बडे पेडों का सफाया न केवल सरकार के पौधरोपण अभियान पर पानी फेरा जा रहा है बल्कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाया गया एक पेड मां के नाम को भी ठेगा दिखाते हुए इस स्थल पर रेशम केंद्र सहित अन्य विभागों में पेडों के सफाया अभियान चलाया जा रहा है ।इसमे शामिल पशुचिकित्सालय मे भी बडे बडे कटाई किये गए पेडों को देखा जाता हैं इसके साथ ही केंद्र के आगे पीछे खडे तमाम पेडों का विनाश कर दिया गया इस के साथ ही तत्कालीन राजस्व निरीक्षक के कार्यालय परिसर में भी कटाई किये पेड आसानी से दिखाई दे जाते है इतना ही नहीं इस उजडे रेशम केंद्र को नगर परिषद ने भी अपना कब्जा जमा डाला तथा अपने पानी टेंकर ट्राली सहित इस केंद्र परिसर को कचरा इकट्ठा करने का ठिकाना बना डाला ।जिससे इस रेशम केंद्र के पीछे का मामला अभी तक अंधेरे में छिपा हुआ है इस केंद्र पर दोत्तीन पक्के भवन भी बने हुए हैं जिन्हें तालों के हवाले किया गया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811