Let’s travel together.

प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कब्जाधारियो के कब्जे से कराई 17 एकड़ निजी भूमि मुक्त

0 511

- Advertisement -

दबंग अतिक्रमण कारियो को किया भूमि से बेदखल

अतिक्रमण से मुक्त भूमि को किया भूमि स्वामियों के सुपुर्द

कब्जा की भूमि पर अवैध रुप से बनाई गई 34 हजार ईट भी की गई जब्त।

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

दबंग व्यक्तियो के द्वारा निजी भूमि पर किए गए कब्जे को जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम संघमित्रा बौद्ध के द्वारा ना केवल हटाया गया बल्कि कब्जाधारियो को सख्त चेतावनी भी दी गई कि किसी की भूमि पर कब्जा किया तो सख्त कार्रवाही की जाएगी। जानकारी के अनुसार आदिवासी अचंल के पोड़ी गांव में सावित्री बाई पत्नि हुकम गौड़ की 10 एकड़ कृषि भूमि, बाबूलाल आत्मज बड़ेवीर गौड़ की 1 एकड़ भूमि तथा अन्नीलाल पिता हीरालाल गौड़ की 6 एकड़ भूमि पर कतिपय दबंग लोगो के द्वारा कब्जा कर लिया गया था। अनेकेा दफा कहने केे बाद भी कब्जाधारी भूमि पर से कब्जा नही हटा रहे थे। परेशान भूमि स्वामियों के द्वारा इस बात की शिकायत प्रशसनिक अफसरो से किए जाने पर हरकत में आए प्रशासन के द्वारा एसडीएम संघमित्रा बौद्व तथा तहसीलदार लालजी राम वर्मा की मौजूदगी में अमले के द्वारा उक्त भूमि पर कतिपय लोगो के द्वारा किए गए कब्जे को हटा कर वास्तविक भूमि स्वामी को भूमि सुपुर्द की गई।
अन्नी लाल की भूमि पर कब्जाधारी के द्वारा अवैध रुप से ईंट भटटा संचालित किया जा रहा था। मौके पर से 30 हजार पक्की ईंट व 4 हजार कच्ची ईंट जब्त की गईर्। इंट भटटा संचालक पर लकड़ी की अवैध कटाई व अवैध परिवहन के प्रकरण में वन विभाग के द्वारा कार्रवाही की गई। मरघट की भूमि भी कराई अतिक्रमण से मुक्त. कब्जाधारी के द्वारा खमारिया गांव में शासकीय भमि;मरघाट पर भी अवैध रुप से कब्जा कर लिया गया था । कब्जा की गई भूमि पर से भी स्थानीय प्रषासन के द्वारा सख्ती के साथ कब्जा हटाया गया। प्रषासन के द्वारा निजी तथा शासकीय भूमि से अतिक्रमण कारियों के द्वारा किए गए कब्जे को हटा दिए जाने पर लोगो ने खुशी देखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लकड़ी लेने गए तीन युवकों पर बाघ ने किया हमला, 20 मिनट तक जंगल में हुआ संघर्ष     |     बिल के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे प्रदेश के पचास हजार डॉक्टर, बोले- हमको हमारा काम करने दें…     |     आरआरआर’ समेत राम चरण की ये फिल्मों अब ओटीटी पर कर रही बवाल     |     चैत्र नवरात्रि पर घर लाएं ये खास चीज़, किस्मत चमकते नहीं लगेगी देर     |     सुप्रीम कोर्ट में निकाय चुनाव के मामले में सुनवाई आज, फैसला आने के बाद ही साफ होगी स्थिति     |     इंदौर के होलकर स्टेडियम के पिच विवाद में आइसीसी से मिली राहत     |     टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर BCCI ने उठाया बड़ा कदम     |     बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी आज विधि-विधान से संभालेंगे पदभार, समर्थकों का शक्ति प्रदर्शन     |     फेसबुक पर युवक ने लिखी आत्महत्या की बात तो पुलिस हुई सक्रीय, युवक को समझाया     |     TODAY:: राशिफल सोमवार 27 मार्च 2023     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811