Let’s travel together.

मोदी सरकार का समन्वित और विकास की दृष्टि से साहसी बजट : प्रहलाद भारती

0 163

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

पोहरी के पूर्व विधायक एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मप्र पाठ्यपुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती ने केंद्र सरकार के बजट को साहसी एवं बहुआयामी बजट बताते हुए कहा है कि यह एक दूरदर्शी विजन के साथ समन्वित और विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण सुनहरे भारत के भविष्य के लिए तैयार किया गया बजट है.
पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा है कि मोदी जी की सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंद देशवासियों के खातों में सीधे पैसे भेज रही है, उनके घर बनवा रही है, उन्हें अनाज दे रही है. देश के मध्यम वर्ग को मोदी जी की सरकार आवश्यक परिवेश उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है. बजट में समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा गया है. हर गरीब के पास मकान हो इसके लिए वर्ष 2022-23 में 80 लाख मकान बनाने का प्रावधान बजट में है. हर घर जल योजना के तहत साफ पीने का पानी पहुंचाने के लिए 60 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया गया है. बजट में कहा गया कि रिजर्व बैंक डिजिटल करेंसी लॉन्च करेगा. कोविड के कारण औपचारिक शिक्षा को जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई के लिए बच्चों को पूरक शिक्षा दिए जाने का प्रावधान स्वागत योग्य है. 12 वीं तक की शिक्षा स्थानीय भाषाओं में दिए जाने की बात कही गयी है. सभी राज्यों को कक्षा 1 से 12 तक क्षेत्रीय भाषाओं में सप्लीमेंट्री शिक्षा प्रदान करने में सक्षम बनाने की दृष्टि से पीएम ई विद्या के ‘वन क्लास, वन टीवी चैनल’ कार्यक्रम को 12 से 200 टीवी चैनलों तक बढ़ाए जाने का प्रावधान स्वागतयोग्य है.
पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने रक्षा अनुसंधान के लिए बजट में की गई वृद्धि और रक्षा उपकरणों के स्वदेशीकरण के स्वागत करते हुए कहा है कि सरकार की आर्थिक नीतियों निरंतरता बजट में स्पष्ट परिलक्षित हो रही है. आर्थिक नीतियों में जब निरंतरता होती है, जब निवेशकों को भरोसा होता है कि हर साल नियम-कानून नहीं बदलेंगें तभी निवेश आता है. केंद्र सरकार के इस बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यही विजन स्पष्ट परिलक्षित है.
मोदी जी की सरकार की आर्थिक नीतियों में स्थिरता और निरंतरता होने से निवेशकों को भी प्लानिंग करने में आसानी होगी. आज का बजट निश्चित रूप से आने वाले सशक्त भारत की आधारशिला बनेगा. ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में यह बजट न केवल रोजगार देने वाला बल्कि रोजगार के अवसर भी निर्मित करेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा और समर्पण का सम्मान: धरसींवा में विधायक अनुज शर्मा ने 50 से अधिक आंगनबाड़ी दीदियों को किया सम्मानित     |     धरसींवा में धान खरीदी का दूसरा दिन भी सूना,नहीं कट रहे कई किसानों के टोकन     |     सपरिवार मैहर पहुंचे नितिन गौरीशंकर अग्रवाल,माँ शारदा देवी के दरबार में टेका माथा     |     दीपावली के बाद खेतों में तेज हुई धान कटाई, मजदूरों की कमी से हार्वेस्टर की बढ़ी मांग     |     दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम     |     तेज रफ्तार डंपर ने एक्टिवा सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर दर्दनाक मौत     |     रायसेन मंडी लूटकांड का बड़ा खुलासा: व्यापारी का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार     |     ट्रैक्टर पर सवार होकर कलेक्टर  रोहित सिसोनिया ने स्वयं देखा पराली प्रबंधन का कार्य, आधुनिक कृषि यंत्रों का लिया जायजा     |     बदनावर मे वैष्णव बैरागी समाज का अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न     |     तरीके बदल गए आपातकाल तो आज भी लागू है ,लोकतंत्र में वर्चस्व की राजनीति विषय पर राष्ट्रीय परिचर्चा का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811