Let’s travel together.

रफ्तार ने फिर छीनी जिंदगी,वाइक को पीछे से मारी ट्रक ने टक्कर एक की मौत दूसरा गंभीर

0 34

- Advertisement -

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

रफ्तार के कहर ने फिर एक बेगुनाह की जान ले ली विधानसभा मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने वाइक को पीछे से टक्कर मारी जिससे वाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक घटना विधानसभा मार्ग पर गिरौद ओव्हर ब्रीज के उपर की है वाइक सवार अपने घर बरोदा वापस जा रहे थे तभी ट्रक क्र. सी.जी. 04 एम ई 4222 ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मारी जिससे वाइक चालक डेविड गायकवाड जो टी व्ही एस विक्टर वाइक कमांक सी जी 04 एम टी 2697 में अपने दोस्त वीरु बंजारे को साथ रावांभाठा स्थित अपने मामा घर से वापस बरौदा आ रहे थे जोरदार टक्कर से डेविड गायकवाड की मौके पर ही मृत्यु हो गईं और उसका दोस्त वीरु बजारे गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे डा. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल रायपुर मे ईलाज हेतु भर्ती किया।
सिलतरा पुलिस के मुताबिक घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को खड़ी कर फरार हो गया पुलिस ने अपराध क्रं.0/2022 धारा 304-ए ताहि के तहत प्रार्थी संतोष गायकवाड पिता रामाधीन गायकवाड उम्र 42 साल साकिन ग्राम बरौदा थाना विधानसभा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर चालक की पतासाजी शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाड़ी नगर में मांगों को लेकर सफाई कर्मी हुए लामबंद अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू     |     रायसेन जिले के सलामतपुर में ब्लाक कांग्रेस की हुई महत्वपूर्ण बैठक     |         |     एनएच 45 पर स्थित ग्राम कोड़ा जमुनिया में लापरवाही पूर्वक चलाने से मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा 2 घायल     |     भोपाल मार्ग चौपड़ा के पास गिट्टी पर बाइक फिसल जाने की वजह से महिला घायल,अस्पताल में चल रहा उपचार     |     यादव समाज यदुवंशी संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फर्जी मामला दर्ज होने के विरोध में दिया ज्ञापन     |     गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ की कामना के साथ भक्तों ने दी बप्पा को विदाई     |     बीना नदी में दो बच्चो की डूबने से दर्दनाक मौत     |     FB पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले आरोपी को चंद घंटो में गिरफ्तार कर भेजा जेल     |     सदालतपुर हाइवे पर बनी चक्काजाम भी स्थिति,SDM ने संभाली स्थिति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811