Let’s travel together.

दानी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर ‘हर घर तिरंगा‘ का संरचना बनाया गया

0 53

- Advertisement -

सुरेन्द्र जैन रायपुर 

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे के मार्गदर्शन में आज यहा जे.आर दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय रायपुर की लगभग 500 छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर ‘हर घर तिरंगा‘ का संरचना बनाया गया। छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम एवं तिरंगा झंडा अमर रहे आदि देशभक्ति पूर्ण नारे लगाए गए।

कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य डॉ. विजय खंडेलवाल एवं वरिष्ठ व्याख्यातागण श्री हितेश दीवान, श्रीमती मंजू शर्मा एवं श्रीमती ज्योति सक्सेना ने भी छात्राओं को राष्ट्रीयध्वज तिरंगा एवं उसके महत्व के बारे में अपने संक्षिप्त विचार रखा। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्क्ूल के पीटीआई श्री सेमुअल पीयूष एवं सीएसई श्री सुरावधनीवार का विशेष योगदान रहा।

प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में प्रतिदिन प्रार्थना के समय छात्राओं को देश की आजादी एवं महापुरुषों के बलिदान के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। इसी तारतम्य में कल 5 अगस्त को सुबह 8 बजे स्कूला की छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी एवं देशभक्ति पूर्ण नारे लगाते हुए जनमानस में चेतना जगाने का कार्य किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाड़ी नगर में मांगों को लेकर सफाई कर्मी हुए लामबंद अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू     |     रायसेन जिले के सलामतपुर में ब्लाक कांग्रेस की हुई महत्वपूर्ण बैठक     |         |     एनएच 45 पर स्थित ग्राम कोड़ा जमुनिया में लापरवाही पूर्वक चलाने से मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा 2 घायल     |     भोपाल मार्ग चौपड़ा के पास गिट्टी पर बाइक फिसल जाने की वजह से महिला घायल,अस्पताल में चल रहा उपचार     |     यादव समाज यदुवंशी संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फर्जी मामला दर्ज होने के विरोध में दिया ज्ञापन     |     गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ की कामना के साथ भक्तों ने दी बप्पा को विदाई     |     बीना नदी में दो बच्चो की डूबने से दर्दनाक मौत     |     FB पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले आरोपी को चंद घंटो में गिरफ्तार कर भेजा जेल     |     सदालतपुर हाइवे पर बनी चक्काजाम भी स्थिति,SDM ने संभाली स्थिति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811