Let’s travel together.

शिवपुरी:नगरीय चुनाव में भाजपा डैमेज कंट्रोल में जुटी, बागी नेताओं को पार्टी से निकाला

0 267

– पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने पर बागी उम्मीदवारों को भाजपा ने किया 6 साल के लिए निष्कासित

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी से किनारा कर पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागी उम्मीदवारों पर वरिष्ठ नेतृत्व में कार्रवाई की है। भोपाल से जारी सूची में शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले लोगों को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। नगरीय चुनाव में भाजपा को नुकसान ना हो इसलिए पार्टी नेतृत्व डैमेज कंट्रोल में जुट गया है।

भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी ने पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्काषित कर दिया है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू बाथम व मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया है, जो पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इसी अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत जगदीश–सोमवती यादव प्रदेश कर्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा, जसवंत रजक नगर सह कार्यालय मंत्री, श्वेता तरूण अग्रवाल भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक, अरविंद ठाकुर नगर मंडल शिवपुरी कार्यालय मंत्री, संजय राठौर शिवपुरी मंडल उपाध्यतक्ष, नीतू बाथम जिला मंत्री महिला मोर्चा, रेखा गब्बनर परिहारमंडल उपाध्यतक्ष पुरानी शिवपुरी, सुरेंद्र रजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक, कविता रजक मंडल उपाध्यक्ष, दीपेश फण्नींस जिला सह-सोशल मीडिया प्रभारी, मथुरा प्रजापति वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, मदन शेजवार पूर्व पार्षद, शंकर खटीक जिला उपाध्यक्ष एससी मोर्चा, जसराम धाकड भाजपा नगर मंत्री, राजकुमारी कुशवाह मंडल मंत्री, गौरव सिंघल कार्यकर्ता, गजेंद्र सेन, कल्पना पारस जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा को निष्कासन पत्र जारी कर दिए गए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811