Let’s travel together.

सरकार का एक्शन::12 घंटे के अंदर शिकारियों के घरों पर चलाया बुलडोजर

0 420

गुना । शिकारियों के साथ हुई मुठभेड़ के 12 घंटे के अंदर ही सरकार ने बड़ा एक्शन ले लिया है, आरोपियों की धरपकड़ की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही उनके अवैध निर्माण की जानकारियां खंगाली जाने लगी, इसी के साथ बिदौरिया गांव में आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया.


सहरोक के जंगलों में शनिवार अलसुबह हुई मुठभेड़ में 3 पुलिसवालों सहित एक आरोपी की मौत हो गई थी, इस मामले में सरकार तुरंत एक्शन में आई, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तुरंत बैठक लेकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू करवाई, दोपहर करीब 3 बजे आरोपी के अवैध निर्माण का पता लगाकर उस पर बुलडोजर चलवा दिया।


100 से अधिक पुलिसकर्मी जुटे, 10 संदिग्धों को उठाया
काले हिरण का शिकार और पुलिसवालों की हत्या की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया, आरोपियों को पकडऩे के लिए आसपास के करीब 10 थानों की 100 से अधिक पुलिस इस काम में जुट गई है, उन्होंने अब तक करीब 10 संदिग्ध शिकारियों को धर दबोचा है, वैसे बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में करीब 7 आरोपी शामिल थे।

इस संंबंध में कलेक्टर ने साफ कह दिया कि पुलिस तो अपनी कार्रवाई करेगी ही सही, साथ ही प्रशासन उनके अवैध निर्माण को गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा, इसी के चलते आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलने लगे हैं। उम्मीद है सभी आरोपियों का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।बताया जा रहा है कि पुलिसवालों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरखेड़ा गांव के समीप से शिकारी मोर व हिरण का शिकार कर ले जा रहे हैं, इस पर पुलिस की टीम शिकारियों को घेरने पहुंची थी, मौके पर शिकारियों और पुलिस के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। जिसमें तीन पुलिसवालों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ५ हिरण और एक मोर का शिकार किया गया है। सूचना मिलते ही एसपी राजीव कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     भवन विहिन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बनाए जाएंगे भवन     |     देवनगर में स्वामित्व अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन     |     बालभारती में विदाई समारोह का आयोजन     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सीधी हॉस्पिटल में 96 स्लाइस सीमेन्स सीटी स्कैन का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को बैटरीयुक्त ट्राईसाइकिल प्रदान की     |     विधायक अनुज शर्मा ने किया 72 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण     |     अनुभूति कैंप में पहुंचे 128 बच्चे, वन्यजीवों की जानकारी ली: गौरा टेकरी में वन विभाग ने किया कार्यक्रम     |     रायसेन में वन भूमि पर बोरिंग रोकने का एक डिप्टी रेंजर और वनरक्षक पर हमला,महिलाओं ने घेरकर मारा वनरक्षक के सिर में लगी चोट     |     भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित किया संविधान गौरव दिवस     |     सहरिया क्रांति की मदद से 15 आदिवासी बंधकों की सकुशल वापसी, गाँव में खुशी की लहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811