Let’s travel together.

हिनोतिया में खाट पर रखकर युवक के शव को पार कराई नदी, पुल से ऊपर बह रहा पानी, ग्रामीणों को हर साल होती है परेशानी

0 221

 

रायसेन।सांची विकासखंड के हिनोतिया, शक्ति टोला, बसिया सहित 10 से 12 गांव के लोगों को हर साल बारिश के मौसम में परेशानी उठानी पड़ती है. गांव से निकलने वाली घोड़ा पछाड़ नदी ओवरफ्लो होने के चलते पुल से ऊपर बहने लगती है. आज सुबह हिनोतिया गांव निवासी राजू सिसोदिया नाम के युवक की तबीयत खराब हो गई सीने में दर्द हुआ जिसे परिजन अस्पताल ले जाने के लिए घर से निकले मगर रास्ते में पढ़ने वाली घोड़ा पछाड़ नदी के पुल पर से पानी बह रहा था व मुश्किल उसे नदी के इस पर लाकर अस्पताल पहुंचाया गया मगर अस्पताल पहुंचने में देरी हो गई और युवक अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित दिया, बात यहीं तक नहीं रुकी थी, युवक के शव को अस्पताल से घर लाने के लिए भी जद्दोजहद ग्रामीणों को करना पड़ी नदी तक तो युवक के शव को एंबुलेंस से लाया गया मगर आगे का सफर जान जोखिम वाला था जिसमें गांव के युवकों ने जान जोखिम में डालकर कमर तक पानी में से युवक के शक को नदी पार कराई।

ग्रामीणों का कहना है कि जब पुल का निर्माण किया जा रहा था तो इसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ है ग्रामीणों की मांग थी की इस पुल को और ऊंचा किया जाए मगर जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार की मनमानी के चलते ग्रामीणों को हर साल बारिश में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी गर्भवती महिलाओं को चारपाई पर उठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है तो कभी बीमारी को तो कभी मृतकों को भी इसी तरह से चारपाई के सहारे नदी पार करना पड़ती है।


रायसेन जिले के कई इलाकों में तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं. निचले इलाकों में बसे गांवों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. नदियों के उफान पर होने के कारण गांवों का संपर्क मुख्य सड़क से कट जाता है. जिसके चलते ग्रामिणों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है. रायसेन जिले के गांव हिनोतिया से ऐसे ही तस्वीर सामने आई जहां मृतक के शव के लिए खाट ( चारपाई) के जरिए नदी पर बने पुल को पार किया गया. क्योंकि, बारिश के कारण नदी ओवर फ्लो होने के चलते पुल के ऊपर से बह रही है.

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की तहसील कार्यकारिणी की बैठक आयोजित     |     जय सतनाम सद्भावना पदयात्रा में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     मातापिता के खाते से गायब हुए करीब नौ लाख तो पुत्र ने लगाई कलेक्टर एसपी से न्याय की गुहार      |     कक्षा 10 संस्कृत व 12वीं के पेपर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, दसवीं में 103 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, स्कूल में रही सख्त चेकिंग व पुलिस तैनाती     |     कयामपुर में घर के पीछे आ खड़ा हुआ तेंदुआ गांव में दहशत, वन विभाग पर उठे सवाल     |     बेमौसम बारिश से किसानों की फसल चौपट गेहूं की फसल खेत में गिरी, चना की फसल भी प्रभावित     |     5 साल से निर्माणाधीन सेमरा–बनखेड़ी सड़क में 3 दिन में दरारें ग्रामीणों ने रोड में दरार पड़ने पर जांच की की मांग     |     गौहरगंज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकडे डीज़ल चोर,हाइवे पर खड़े वाहनों को बनाते थे निशाना     |     आपातकाल में हुआ लोकतंत्र का अपहरण, युवाओं को जानना ज़रूरी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल     |     13 ऐलक और 9 छुल्लक महाराजो को मुनि दीक्षा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811